लाइव न्यूज़ :

नौ दिन के बच्चे को चूहों नें अस्पताल में कुतरा, हुई दर्दनाक मौत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 31, 2018 09:15 IST

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति कितनी चिंता जनक है इसका एक ताजा उदाहारण हाल ही में देखने को मिला है। दरभंगा अस्पताल में केवल 9 दिन के नन्हें बच्चे की मौत चूहों के कुतरने के कारण हो गई है।

Open in App

बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति कितनी चिंता जनक है इसका एक ताजा उदाहारण हाल ही में देखने  को मिला है। दरभंगा अस्पताल में केवल 9 दिन के नन्हें बच्चे की मौत चूहों के कुतरने के कारण हो गई है। मृतक बच्चे के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बच्चे के परिवारवालों का कहना है कि एनआईसीयू में उनका बच्चा भर्ती था जहां चूहों के कुतरने के कारण वह जख्मी हो गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। दरभंगा के डीएमसीएच के शिशु विभाग का ये गंभीर मामला है। यहां सोमवार की रात मधुबनी के नज़रा गांव की रहने वाली वीणा देवी ने 9 दिन के बच्चे को इलाज के लिए शिशु विभाग में भर्ती कराया था, लेकिन सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच जब वह अपने बच्चे को देखने अंदर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। 

उसने देखा कि बच्चे के बदन को चूहे कुतर रहे थे। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो अस्पताल के कर्मी दौड़कर कर पहुंचा और चूहे को भगाया। हांलाकि चह तक उस बच्चे की मौत हो गई थी। फिलहाल अस्पताल में अजीब से खौफ का माहौल है। मरीजों के अंदर डर है कि कहीं चूहें उनकी भी जान ना ले लें। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद शिशु विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर ओम प्रकाश पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ही है।

 वहीं,  उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी और उसका बचना मुश्किल था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों के आरोप से इंकार नहीं किया जा सकता. वे खुद भी मानते हैं कि सिर्फ शिशु विभाग ही नहीं, बल्कि पूरा अस्पताल ही चूहों के आतंक से परेशान है।अब पीड़ित परिजन न्याय के लिए दरभंगा के उप विकास आयुक्त को लिखित शिकायत कर इलाज़ में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा