बिहार के सुपौल जिले में गांजा तस्कर ने पैसे नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति को तेजाब से नहलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2022 18:47 IST2022-11-02T18:47:35+5:302022-11-02T18:47:35+5:30

26 वर्षीय अर्जुन मुखिया ने गांजा तस्कर गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा था। उसने कुछ पैसे दिए थे, जबकि 950 रुपये बकाया रह गया था। इसी को लेकर विवाद हुआ।

In Bihar's Supaul district, a ganja smuggler bathed a person with acid for not paying the money | बिहार के सुपौल जिले में गांजा तस्कर ने पैसे नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति को तेजाब से नहलाया

बिहार के सुपौल जिले में गांजा तस्कर ने पैसे नहीं चुकाने पर एक व्यक्ति को तेजाब से नहलाया

Highlights26 वर्षीय अर्जुन मुखिया ने गांजा तस्कर गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा थाउसने कुछ पैसे दिए थे, जबकि 950 रुपये बकाया रह गया थागणेश स्वर्णकार और उसकी बेटी पूजा ने अर्जुन मुखिया पर तेजाब डाल दिया

पटना:बिहार में सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव से एक आश्चर्चकित कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गांजा का बकाए रुपए नहीं देने की वजह से गांजा तस्कर और उसकी बेटी ने एक युवक को तेजाब से नहला दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सुपौल अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन उसकी स्थिती नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि घायल का चेहरा बुरी तरह से जल चुका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय अर्जुन मुखिया ने गांजा तस्कर गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा था। उसने कुछ पैसे दिए थे, जबकि 950 रुपये बकाया रह गया था। इसी को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ा को तस्कर गणेश स्वर्णकार और उसकी 22 वर्षीय बेटी पूजा कुमारी ने मिलकर अर्जुन मुखिया पर तेजाब डाल दिया। 

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद किशनपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। 

अर्जुन मुखिया ने पुलिस को बताया है कि गांव के ही गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा था। गणेश अपने बकाये पैसे की मांग कर रहा था। इसे लेकर जब विवाद बढ़ा को तस्कर ने अपनी बेटी पूजा के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। 

किशनपुर थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है। किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गणेश स्वर्णकार फरार है। 

Web Title: In Bihar's Supaul district, a ganja smuggler bathed a person with acid for not paying the money

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे