लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर जिले में कंस बना मामा, भांजी को तलवार से काटा, हुई मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 17:55 IST

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मृतक युवती की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमृतक युवती की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई हैपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया हैhआरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव में कंस बने मामा ने मोबाइल के लिए अपनी भांजी पर तलवार से ऐसा वार किया कि उसकी जान चली गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। मृतक युवती की पहचान मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि मनीषा पिछले कई वर्षों से अपने पति और बच्चों के साथ ननिहाल में ही घर बनाकर रहती थी। कुछ दिन पहले मनीषा और उसके भाई को मोबाइल चोरी हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच मनीषा के भाई मोनू ने अपने मामा मिथुन साह के पास अपना मोबाइल देखा। 

मोनू ने जब मामा के घर में तलाशी ली तो चोरी किए गए दोनों मोबाइल उसके घर से मिले। जिसके बाद वह दोनों मोबाइल को लेकर अपने घर चला आया। बाहर से घर लौटने पर जब आरोपी मामा ने मोबाइल गायब पाया तो वह मनीषा के घर पहुंचा और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगा। भाई को पिटता देख मनीषा उसे बचाने के लिए पहुंची। जिसके बाद आरोपी मामा ने तलवार से वार कर उसे मौत के घाट उता दिया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी मामा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

मृतका मनीषा कुमारी कई वर्षों से अपने ननिहाल में घर बनाकर पति और बच्चों के साथ रह रही थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मनीषा के शव को स्वजन के हवाले कर दिया गया है। वहीं, आरोपित मिथुन की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट