लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बेटे ने कर दी अपनी मां के प्रेमी की हत्या, शव को खेत में दफनाया, पुलिस ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2025 16:21 IST

इस मामले में तुर्की थाना पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्याकांड का उद्भेदन कर आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश ने पूछताछ में अपनी मां के प्रेमी जीतू राम की हत्या की बात कबूल की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअविनाश कुमार की 45 वर्षीय मां का मृतक जीतू राम के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा थाअविनाश इस रिश्ते का शुरू से विरोध करता था, लेकिन उसकी मां और जीतू राम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी मां के प्रेमी की हत्या कर दी। दरअसल, पुलिस ने छाजन गांव के एक खेत से दो दिन पहले दफनाया गया शव बरामद किया। जिसकी पहचान 26 वर्षीय जीतू राम के रूप में हुई। इस मामले में तुर्की थाना पुलिस ने महज कुछ घंटों में हत्याकांड का उद्भेदन कर आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश ने पूछताछ में अपनी मां के प्रेमी जीतू राम की हत्या की बात कबूल की है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि अविनाश कुमार की 45 वर्षीय मां का मृतक जीतू राम के साथ कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जीतू राम शादीशुदा था और एक पुत्री का पिता था, अपनी गर्भवती पत्नी के बावजूद अविनाश की मां से लगातार संपर्क में रहता था। अविनाश इस रिश्ते का शुरू से विरोध करता था, लेकिन उसकी मां और जीतू राम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

पुलिस के अनुसार, जीतू राम 7 मई से अपने घर से लापता था। उसकी पत्नी चंदा देवी ने 20 मई को तुर्की थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें बताया गया कि जीतू का मोबाइल बंद है। दो दिन पहले खेत में काम करने गए ग्रामीणों की नजर दफनाए गए शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

शव की पहचान जीतू राम के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपी अविनाश कुमार ने पुलिस को बताया कि 7 मई की देर रात जीतू राम उसकी मां से मिलने उनके घर के पास पहुंचा था। जब अविनाश ने उसे देखा, तो जीतू भागने लगा। अविनाश ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर जीतू गिर गया। गुस्से में आकर अविनाश ने बांस से जीतू के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डर के मारे अविनाश ने घर से कुदाल लाकर जीतू के शव को पास के खेत में दफना दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टॅग्स :हत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा