लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर जिले में पत्नी को गैर मर्द की बाहों में आपत्तिजनक हाल में देख बौखलाया पति, कर दी बटखारे से हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2025 17:53 IST

इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात कही जा रही है। घटना रविवार की रात के करीब 10 बजे के बाद की है।

Open in App

पटना: बिहार के बक्सर जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में अवैध संबंधों की वजह से एक बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिए जाने की घटना सामने आई है। यहां पति के द्वारा अपनी की हत्या कर दी गई। यही नहीं हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के पीछे अवैध संबंध की बात कही जा रही है। घटना रविवार की रात के करीब 10 बजे के बाद की है।

बताया जाता है कि सुनील साह अचानक अपने घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को गांव के ही एक युवक मैना पासवान संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। यह बहस इतनी आगे बढ़ गई कि, पति का पारा चढ़ गया और वह बौखला गया। देखते ही देखते उसने बटखारे(नाप-तौल वाला सामान) से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों की वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हंगामे में मैना पासवान को भी सिर में हल्की चोट लग गई। लेकिन वह किसी तरह मौके से भाग निकला। 

इस हत्या की जानकारी सुनील ने खुद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी, थानाध्यक्ष शंभू भगत के अलावा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बटखरा को भी जब्त कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले की पुष्टि करते हुए, एसपी शुभम आर्य ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में पति के द्वारा पत्नी की हत्या करने की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की हर स्तर से जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार