बिहार के भोजपुर जिले में युवती के साथ दोस्त ने ही अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदत को अंजाम, पुलिस ने चार को धर दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2026 16:47 IST2026-03-08T16:47:25+5:302026-03-08T16:47:25+5:30

पुलिस ने युवती के दोस्त सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें युवती के दोस्त उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, अवधेश यादव उर्फ लकडू व्यास और नीतीश यादव शामिल हैं। 

In Bihar's Bhojpur district, a young woman was gang-raped by a friend and other friends; police arrested four of them. | बिहार के भोजपुर जिले में युवती के साथ दोस्त ने ही अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदत को अंजाम, पुलिस ने चार को धर दबोचा

बिहार के भोजपुर जिले में युवती के साथ दोस्त ने ही अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दिया सामूहिक दुष्कर्म की वारदत को अंजाम, पुलिस ने चार को धर दबोचा

पटना:बिहार में भोजपुर जिले के करनामेपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दोस्तों के द्वारा ही दिए जाने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवती दोस्त के बुलाने पर उसके गांव पहुंची, जहां उसके साथ इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने युवती के दोस्त सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें युवती के दोस्त उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, अवधेश यादव उर्फ लकडू व्यास और नीतीश यादव शामिल हैं। 

बताया जाता है कि चारों आरोपित बगल के संइया के डेरा गांव के रहने वाले हैं। घटना पांच मार्च की शाम की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों में दो यूपी, जबकि एक आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाला भी शामिल है। 

इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद युवती की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। भोजपुर के एसपी मिस्टर राज के अनुसार उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव पड़ोस के एक गांव की युवती का दोस्त है। उसके बुलाने पर युवती पांच मार्च को उससे मिलने उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव के गांव संइया के डेरा गयी थी। 

उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित अन्य लड़कों द्वारा उस युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत काफी खराब होने पर उसके द्वारा अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। उसके बाद उसके भाई द्वारा उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। 

एसपी मिस्टर राज ने बताया कि मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Web Title: In Bihar's Bhojpur district, a young woman was gang-raped by a friend and other friends; police arrested four of them.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे