लाइव न्यूज़ :

बिहार के बेगूसराय जिले में छात्र ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की बनकर बनाता था रिल्स

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2025 16:16 IST

मृतक छात्र की पहचान शंभू पंडित के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र लड़की के भेष में इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर रिल्स बनाकर डालता था। 

Open in App

पटना: बिहार में बेगूसराय जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां दसवीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान शंभू पंडित के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छात्र लड़की के भेष में इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर रिल्स बनाकर डालता था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंस्टाग्राम पर 4 हजार फॉलोअर्स था। जबकि यूट्यूब पर 10 हज़ार सब्सक्राइबर था। वही फेसबुक पर काफी ज्यादा फॉलोअर्स था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंकित कुमार का इंस्टाग्राम आईडी 'रानी एक्टर' के नाम से प्रसिद्ध था। 

बताया गया है कि मरने से पहले अंकित कुमार ने 2 घंटे पहले एक लड़की के रूप में आकर रिल्स बनाकर इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया था। उसने रिल्स में यह सच बताने के लिए कहा था कि जिसे उसने पहली बार प्यार किया था, उसका नाम का पहला अक्षर क्या था। 

इसी वाक्य के साथ उसने अपनी अंतिम रिल्स बनाई थी। घर लौटने पर उसकी मां ने उसे डांटा, जिससे नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस छात्र की आत्महत्या के बाद गांव में यह विषय काफी चर्चा का कारण बन गया है।

टॅग्स :बिहारइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा