लाइव न्यूज़ :

बिहार में महादलित वर्ग के लोगों को अंग्रेजी सिखाने के नाम पर हुआ पैसे का बंदरबांट, जांच के बाद केस दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: July 17, 2020 20:10 IST

बिहार महादलित विकास मिशन को बाकी ट्रेड में ट्रेनिंग के अलावा स्पोकेन इंग्लिश का कोर्स भी कराना था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देएक ही नाम व पता के प्रशिक्षणार्थियों को दो क्रमांक से एक ही बैच में प्रशिक्षण दिया गया.विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महादलित विकास मिशन व ब्रिटिश लिंगुआ ने मिलकर पैसे का बंदरबांट किया। ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक डॉ. बीरबल झा द्वारा मिशन के पदाधिकारियों व अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्र किया गया.

पटना: बिहार के महादलित वर्ग के लोगों को अंग्रेजी सिखाने के मामले में हुए हेरफेर को लेकर निगरानी ब्यूरो ने कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. महादलित विकास मिशन को बाकी ट्रेड में ट्रेनिंग के अलावा स्पोकेन इंग्लिश का कोर्स भी कराना था.

उसने इसका जिम्मा ब्रिटिश लिंगुआ को दिया. जांच में यह बात सामने आई कि ब्रिटिश लिंगुआ को जिम्मा देने में खासी गडबडी हुई है. ब्रिटिश लिंगुआ ने पैसे तो ले लिए लेकिन किसी को अंग्रेजी नहीं सिखा पाया.

यह कोर्स वस्तुत: कागजों में ही चला. प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी की जांच में कई रोचक तथ्य सामने आए हैं. मसलन, मिशन के अनुसार 14826 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया. जबकि जांच में पता चला कि प्रशिक्षणार्थी, एक ही समय में दो अलग-अलग ट्रेड एवं सत्र में रहे.

एक ही नाम-पता के प्रशिक्षणार्थियों को दो क्रमांक से एक ही बैच में प्रशिक्षण दिया गया. उनकी उपस्थिति में हस्ताक्षर भी अलग-अलग पाए गए.

विजिलेंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अंग्रेजी सिखाने के नाम पर मिशन महादलित विकास मिशन के पदाधिकारियों और ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक ने आपसी मेलजोल से भ्रष्टाचार किया.

यह जांच महादलित विकास मिशन के अंतर्गत महादलित वर्ग के लोगों को विभिन्न योजनाओं के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण कराए जाने के कार्यक्रम से संबंधित था.

प्राथमिकी के अनुसार महादिलत विकास मिशन द्वारा विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण संचालित करने के लिए अभिरुचि की अभिव्यक्ति प्राप्त करने के लिए 4 अक्टूबर 2011 को समाचार पत्रों में विज्ञापन निकाला गया. इसमें 20 ट्रेड का नाम था, जिसमें एक स्पोकन इंग्लिश भी था.

ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक डॉ. बीरबल झा द्वारा मिशन के पदाधिकारियों व अन्य के साथ मिलकर षड्यंत्र किया गया. फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए.  वित्तीय वर्ष 2012-13, 13-14, 14- 15 एवं 2015-16 तक ब्रिटिश लिंगुआ द्वारा लगभग 73013309 रुपये विभिन्न चेक के माध्यम से प्राप्त किया गया.

इस मामले में आईएएस एसएम राजू (अभी निलंबित) के अलावा 3 रिटायर आईएएस अफसरों को आरोपी बनाया गया है.

ये हैं-राघवेंद्र झा, राज नारायण लाल और रामाशीष पासवान. इन सभी ने महादलित विकास मिशन का निदेशक रहते हुए ब्रिटिश लिंगुआ को भुगतान की अनुशंसा की.

तत्कालीन राज्य परियोजना पदाधिकारी श्रीमती देव जानी कर, ओएसडी अनिल कुमार सिन्हा, मिशन को-ऑर्डिनेटर शशि भूषण सिंह, ओएसडी हरेंद्र श्रीवास्तव, सहायक मिशन निदेशक वीरेंद्र चौधरी तथा ब्रिटिश लिंगुआ के निदेशक डॉ. बीरबल झा को आईपीसी की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत नामजद किया किया गया है.

टॅग्स :बिहारकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?