लाइव न्यूज़ :

बिहार में जालसाजों ने पटना हाईकोर्ट में नियुक्ति के नाम पर किया बड़ा खेल, पोल खुलने पर हाईकोर्ट भी है अचंभित

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2022 19:59 IST

हाईकोर्ट में पीए की बहाली के लिए कोई वैकेंसी नहीं निकली है। इसके बावजूद जालसाजों ने पटना हाई कोर्ट में पीए की नौकरी के नाम पर मुंगेर की एक छात्रा को नियुक्ति पत्र भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देजालसाजों द्वारा पटना हाईकोर्ट के नाम पर की गई जालसाजीHC में पीए की नौकरी के नाम पर मुंगेर की एक छात्रा को नियुक्ति पत्र भेजा

पटना: बिहार में नौकरी देने के नाम पर जालसाजों के द्वारा कई विभागों में फर्जी बहाली के जरिए जालसाजों ने युवाओं को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब जालसाजों के द्वारा पटना हाईकोर्ट के नाम पर भी जालसाजी की गई है। हाईकोर्ट में पीए की बहाली के लिए कोई वैकेंसी नहीं निकली है। इसके बावजूद जालसाजों ने पटना हाई कोर्ट में पीए की नौकरी के नाम पर मुंगेर की एक छात्रा को नियुक्ति पत्र भेजा है।

बताया जाता है कि जालसाजों ने छात्रा को पटना हाई कोर्ट के रजिस्‍ट्रार के फर्जी हस्‍ताक्षर किया हुआ नियुक्ति पत्र भेज दिया। इसकी जानकारी दीक्षा कुमारी ने हाईकोर्ट के न्यायिक अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से दी। जब मामले का खुलासा हुआ तो प्रशासन भी दंग रह गया। स्पीड पोस्‍ट आने के बाद वहां इस बात की चर्चा होने लगी कि जब कोई वैकेंसी ही नहीं निकाली गई थी तो नियुक्ति पत्र कैसे मिल गया? 

इस मामले में पटना हाई कोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार जयकुमार सिंह ने कोतवाली थाना में लिखित केस दर्ज कराया है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने दीक्षा की मेडिकल परीक्षा रिपोर्ट और आचरण प्रमाण पत्र भी दिया है। मेडिकल रिपोर्ट मुंगेर के सिविल सर्जन कार्यालय से बना है, जबकि आचरण प्रमाणपत्र मुंगेर एसपी के ऑफिस से जारी हुआ है। 

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पटना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने बताया है कि पुलिस उस छात्रा को नोटिस भेजकर बुलाएगी। मामले की जांच-पडताल की जा रही है। पुलिस छात्रा से सारी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्यवाही की करेगी।

टॅग्स :Patna High CourtBiharBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा