लाइव न्यूज़ :

बदमाशों के बुलंद हौसलेः नाबालिग के साथ पहले 5 लोगों ने किया गैंगरेप, फिर वायरल किया वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2021 19:53 IST

नाबालिग के साथ चाकू का भय दिखाकर पांच दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बेटिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ पांच दरिदों ने की दरिंदगी। बदमाशों ने इसके बाद वीडियो बना किया वायरल।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एक आया पुलिस की पकड़ में।

बिहार के बेतिया जिले के सिरिसिया ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। घटना बीते 8 जून को घटी थी। 

बताया जाता है कि पीड़िता व उसके परिजन दुष्कर्म घटना को लेकर व्यथित थे, लेकिन लोक लाज की वजह से मौन रह गए। इस बीच, पीड़िता की अश्लील वीडियो वायरल होने की जानकारी जब पीड़िता की मां को हुई तो वह थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस तुरंत हरकत में आई और एक आरोपित धीरज महतो का गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

पीड़िता की मां की शिकायत पर सिरिसिया ओपी में पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीडिता की मां ने बताया है कि उसकी नाबालिक बेटी (15) बीते आठ जून को शौच करने के लिए सरेह में गई थी। इसी दौरान आरोपित युवक संजय कुमार (18), अनिल महतो (20), धीरज महतो (24), राजू महतो (20) व पन्नालाल महतो (26) ने उसे अकेला पाकर पकड़ लिया। 

गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर ले जाकर चाकू का भय दिखाकर सभी ने बारी-बारी से दुराचार किया। इसी दौरान संजय और धीरज ने पीडिता का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि घटना के करीब दो घंटे बाद पीडिता घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। घटना के दिन पीडिता के पिता घर पर नहीं थे। परिजनों ने लोक-लज्जा के भय से किसी को घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दिया। 

इसी बीच आरोपितों ने सोशल मीडिया पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। आसपास के लोगों ने वीडियो वायरल होने की जानकारी परिजनों को दी। तब पीडि़ता की मां थाना पहुंची और अपनी बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही शनिवार को पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी।

शनिवार की रात धीरज महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रणय कुमात ने बताया कि पीडित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है, जबकि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

टॅग्स :गैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास