लाइव न्यूज़ :

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सारण जिले में आईडीबीआई बैंक से दिनदहाड़े लूट लिए 19 लाख रुपए, लगातार चार बार फायरिंग की

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2024 17:31 IST

सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूट लिए।

Open in App
ठळक मुद्देसारण जिले में आईडीबीआई बैंक से दिनदहाड़े लूट लिए 19 लाख रुपएदो बाइक पर सवार पांच-छह अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दियाभागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने लगातार चार बार फायरिंग की

पटना: बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बेखौफ लुटेरों ने एक बार फिर बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इसमें सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के गोला बाजार स्थित आईडीबीआई बैंक में गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े अपराधियों ने 19 लाख रुपए लूट लिए। इस पूरे मामले में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि प्राथमिक जानकारी में 19 लाख रुपए की लूट की राशि बताई गई है। 

एसपी ने बताया कि जैसी की जानकारी मिली है दो बाइक पर सवार पांच-छह अपराधियों ने हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बैंक में पहुंचते ही हथियार का भय दिखाकर अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनट में लगभग 19 लाख रुपये लूट कर अपराधी आसानी से फरार होने में सफल रहे। 

वहीं, भागने के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने लगातार चार बार फायरिंग की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है। सोनपुर थानाध्यक्ष की मानें तो हथियारों से लैस होकर सभी अपराधी आए थे और बैंक में घुसते ही कर्मचारियों और गार्ड को बंधक बना लिया और लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सोनपुर एसडीपीओ और सोनपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी के कैमरों को खंगाल रही है। 

संदेह के आधार पर पुलिस ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड के पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस के तरफ से पुरे इलाके में नाकाबंदी कर दी है। इसके साथ ही जगह-जगह पर चेकिंग शुरू कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस तकनीकी आधार पर भी काम कर रही है।

टॅग्स :बिहारBankक्राइमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली