लाइव न्यूज़ :

बिहार: बदमाशों के निशाने पर सोना-चांदी की दुकान, पटना, सारण के बाद गोपालगंज में लूट लिया एक करोड़ से ज्‍यादा का सोना-चांदी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2022 18:58 IST

बिहार के गोपालगंज में बदमाशों ने मंगलवार को दिन-दिहाड़े एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और करीब एक करोड़ रुपये की कीमत से ज्यादा का सोना चांदी लूट लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब डेढ़ किलो सोना और 25 किलो चांदी के साथ चार लाख नकदी की लूट75 लाख बतायी जा रही है सोने की कीमत, 16 लाख रुपये की चांदी

पटना: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों ने राजधानी पटना और सारण के बाद अब गोपालगंज जिले में आभूषण की दुकान को निशाना बनाया है। जिले के थावे बाजार की एक ज्वेलरी दुकान से मंगलवार दोपहर दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने करीब एक करोड़ के गहने लूट लिए। जय मां दुर्गे ज्वेलर्स नामक दुकान के कर्मचारी कुंदन कुमार के अनुसार अपराधियों ने डेढ़ किलो सोना, जिसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये और 16 लाख कीमत के 25 किलो चांदी के साथ चार लाख नकदी लूट ली।

इधर, घटना के विरोध में थावे बाजार के व्‍यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। दिनदहाडे़ हुई लूट की इस घटना से बाजार के व्यवसायियों में दहशत है। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे नकाबपोश बदमाशों ने जय दुर्गे ज्वेलर्स नामक दुकान पर धावा बोल दिया। इसके बाद दुकान के स्टाफ कुंदन कुमार को दो अपराधियों ने रिवाल्वर भिडा कर कब्जे में ले लिया, जबकि दो अपराधी दुकान के बाहर खड़े हो गए।

दुकान के भीतर घुसे अपराधियों ने शटर गिरा कर अंदर रैक व लॉकर में रखे करीब डेढ़ किलो सोने के गहने व 25 किलो चांदी के साथ चार लाख रुपए नगद दो झोले में भर लिया। फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की करतूत कैद हो गई है। इसमें दिख रहा है कि हेलमेट पहने दो अपराधी गेट के पास खडे हो जाते हैं।

दो अपराधी काउंटर तड़पकर शो केश से गहने समेटने में जुट जाते हैं। इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहकों को अपराधी जमीन पर बैठा देते हैं। उन्‍हें एक किनारे कर देते हैं। इसमें एक युवक और दो महिलाएं दिख रही हैं। दो अपराधी गेट पर खडे होकर बाहर भी ताक-झांक करते हैं। घटना के बाद कई थाने की पुलिस पहुंची। 

एसपी स्‍वयं पहुंच गए। एसपी आनन्द कुमार ने बताया कि बदमाशों ने दुकान से करीब एक किलो सोना व 20 किलो चांदी लूट लिए, हालांकि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। लूटे गए गहने की मात्रा बढ़ भी सकती है। उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यहां बता दें कि इससे पटना के बाकरगंज में भी 14 करोड़ रुपये के गहने लूट लिये गये थे, जिसका खुलासा सोमवार को भी पटना पुलिस ने किया था।

टॅग्स :बिहारपटनागोपालगंज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद