लाइव न्यूज़ :

बिहार: नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ किया गया गैंग रेप, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2022 20:15 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के बयान पर खगौल पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार  है।

Open in App
ठळक मुद्देशादीशुदा है बलात्कार पीड़िता, पति रहता है बीमार, सब्जी बेचकर चलाती है घरमहिला को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर एक मकान में ले गए ऑटो ड्राइवर

पटना: बिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल थाना क्षेत्र में 4 ऑटो चालकों के द्वारा एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब सामने आया जब ऑटो चालकों के चंगुल से भागकर महिला खगौल थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। घटना को अंजाम देने के लिए ऑटो चालकों ने शादीशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता के बयान पर खगौल पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार  है। पुलिस ने सबसे पहले मैनपुरा के रहने वाले ऑटो चालक पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पप्पू कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने कोईलवर के रहने वाले ऑटो चालक पवन कुमार और सिकरिया पालीगंज के रहने वाले ऑटो चालक मनोज कुमार को हिरासत में लिया है। 

बताया जाता है कि खगौल निवासी शादीशुदा महिला फल बेचने का काम करती है। पति के बीमार रहने के कारण और फल की कमाई से घर का खर्च पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से वह काफी परेशान थी। इस बीच शुक्रवार को उसके दुकान पर पवन कुमार (पालीगंज), मनोज कुमार (दानापुर) और पप्पू (भोजपुर निवासी) तीनों ऑटो चालक महिला को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कोथमा गांव स्थित एक मकान में ले गए। जहां उन्होंने बारी-बारी से महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों के जमा होते ही तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे। इस बीच लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा। जिसके बाद किसी प्रकार पीड़ित महिला खगौल थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध में खगौल के थानेदार मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारगैंगरेपBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO