लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: भोपाल में अस्पताल जा रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

By प्रिया कुमारी | Updated: April 22, 2020 14:07 IST

भोपाल में एक नाबालिग के साथ के दुषकर्म का मामला सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान मध्य प्रदेश में ये दूसरा बलात्कार का केस सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के भोपाल में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।कोरोना लॉकडाउन के बीच भोपाल में दुष्कर्म की ये दूसरी घटना है

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक नाबालिग के साथ के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। देश भर में जारी लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश में ये दूसरा बलात्कार का मामला है। मिली जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल को 17 साल की नाबालिग को जेपी अस्पताल की ओर जाते समय दो गुंडों ने कार में खीच लिया। लड़की के साथ दुषकर्म कर उसे भेल टाउनशिप, गोविंदपुरा के एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, जिस गाड़ी में लड़की को लेकर जाया जा रहा था वो कार पुलिस चौकी से होकर गुजरी होगी लेकिन किसी ने गाड़ी को नहीं रोका। पीड़िता का आरोप हैं उन गुंड़ों में से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। तीन घंटे के बाद, दोनों ने उसे मयूर पार्क के पास छोड़ दिया और बलात्कार के बारे में किसी से बात करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है। एएसपी (जोन -1) रजत साकलेचा ने कहा कि उन्होंने POCSO अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि कार में बैठाकर उसे BHEL टाउनशिप के एक सुनसान इलाके में ले जाया गया था।

लड़की ने दोनों आरोपियों की पहचान 24 साल के शफीक खान और उसके दोस्त अबीद खान के तौर पर की है। पीड़िता के अनुसार शफीक ने अबीद को कार में छोड़ा और उसे एक खुले मैदान में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के अनुसार उसने मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन वहां आसपास मदद के लिए कोई नहीं था। इससे पहले 17 अप्रैल को भोपाल में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह