लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बेंगलुरु के होटल में एक व्यक्ति ने प्रेमिका का बेरहमी से किया मर्डर, भागने से पहले पूरा दिन उसकी लाश के साथ बिताया

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2024 07:19 IST

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आरव हरनी के रूप में हुई है, जो फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोगोई एक निजी फर्म में कार्यरत थी और एचएसआर लेआउट इलाके में रहता थी। पुलिस ने बताया कि माया और आरव ने शनिवार को एक सर्विस अपार्टमेंट में कमरा बुक किया था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना बेंगलुरु के इंदिरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा में स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट से रिपोर्ट की हैमृतक महिला की पहचान असम की माया गोगोई के रूप में हुईजबकि आरोपी की पहचान आरव हरनी के रूप में हुई है

बेंगलुरु: बीते मंगलवार को बेंगलुरु में एक भयावह और अमानवीय घटना सामने आई, जिसमें एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हैरानी की बात ये है कि हत्या करने के बाद एक पूरा दिन वह उसकी लाश के साथ किराए के कमरे में बिताकर चुपचाप बाहर निकल गया और गायब हो गया। यह घटना बेंगलुरु के इंदिरानगर पुलिस स्टेशन की सीमा में स्थित एक सर्विस अपार्टमेंट से रिपोर्ट की गई और मृतक महिला की पहचान असम की माया गोगोई के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आरव हरनी के रूप में हुई है, जो फरार है और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। गोगोई एक निजी फर्म में कार्यरत थी और एचएसआर लेआउट इलाके में रहता थी। पुलिस ने बताया कि माया और आरव ने शनिवार को एक सर्विस अपार्टमेंट में कमरा बुक किया था।

पुलिस के अनुसार, अपराध सोमवार को हुआ और हत्यारोपी हरनी मंगलवार सुबह सर्विस अपार्टमेंट से कैब लेकर भाग गया। घटना बाद में दिन में प्रकाश में आई। इंदिरानगर पुलिस डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक साइंस विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने 23 नवंबर को सामान्य रूप से सर्विस अपार्टमेंट में प्रवेश करने वाले गोगोई और हरनी के सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं। चाकू मारने के बाद, हरनी शव के सामने बैठकर धूम्रपान करता रहा और अगली सुबह ही वहाँ से निकल गया।

पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या हत्यारे की शव को टुकड़ों में काटने और उसे बाहर ले जाने की योजना थी, क्योंकि उसने शव के साथ एक दिन बिताया था। सीसीटीवी फुटेज में 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच सर्विस अपार्टमेंट के कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के प्रवेश करने की बात सामने नहीं आई है।

हाल ही में एक भीषण घटना में, बेंगलुरु में एक अकेली कामकाजी महिला महालक्ष्मी की 3 सितंबर को उसके प्रेमी ने हत्या कर दी, जिसने बाद में उसके शरीर को 50 से अधिक टुकड़ों में काट दिया और शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में भर दिया।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?