लाइव न्यूज़ :

चोर ने मंदिर में मत्था टेका फिर दानपात्र से चुरा लिये 14 लाख रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2023 18:18 IST

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में येलहंका न्यू टाउन के ए सेक्टर स्थित श्री श्रीनिवास मंदिर की दो दानपेटी से एक अज्ञात शख्स 14 लाख रुपये चुरा लिए। चोर ने जब घटना को अंजाम दिया उस वक्त मंदिर में कोई नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के श्री श्रीनिवास मंदिर में रखी दो दानपेटियों से एक अज्ञात शख्स ने 14 लाख रुपये चुरा लिएचोर ने मंदिर में पहले भगवान के सामने मत्था टेका, उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दियापुलिस अज्ञात चोर को धर दबोचने का लगातार प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु में चोरी का एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे सुनकर सभी हैरान हो रहे हैं। जी हां, शहर के येलहंका न्यू टाउन के ए सेक्टर में श्री श्रीनिवास मंदिर की दानपेटी से एक अज्ञात व्यक्ति ने 14 लाख रुपये चुरा लिए। इस संबंध में बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बेहद शातिर चोर ने मंदिर में पहले भगवान की मूर्ति के सामने मत्था टेका और उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने घटना के बाद जब बीते बुधवार को मामले की पड़ताल की तो पता चला कि चोर ने मंदिर के दो पात्रों को तोड़ा और उसमें पड़े हुए रुपए लेकर आसानी से फरार हो गए। वारदात के बाद येलहंका न्यू टाउन पुलिस ने मंदिर प्रबंधन की तहरीर पर अज्ञात शख्स के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज की गई एफआईआर के के बाद पुलिस लगातार आरोपी को धर दबोचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक उसके हाथ खाली हैं।

पुलिस ने चोरी के बाद मौका मुआयना करके बताया कि जब आरोपी ने मंदिर के दानपात्र से चोरी की घटना को अंजाम दिया तो मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात था लेकिन चूंकि दानपात्र मंदिर के भीतर था। इस कारण सुरक्षा गार्ड चोरी की घटना को रोकने में असफल रहा। वहीं मंदिर के पुजारी चोरी की घटना के समय मंदिर परिसर में बने अपने कमरे में आराम कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड और पुजारी से लंबी पूछताछ की लेकिन उनसे घटना के संबंध में कोई सुराग या जानकारी नहीं मिली।

उसके बाद पुलिस ने मंदिर से लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस ने देखा कि एक नकाबपोश शख्स सुरक्षा गार्ड के सामने ही मंदिर में प्रवेश करता है और मंदिर में किसी को न देखकर दोनों दानपात्र को तोड़ेकर उनमें पड़ी हुई नकदी को चुरा लेता है। पुलिस ने बताया कि वो सीसीटीवी फुटेज में मिले सुरागों के आधार पर आरोपी चोर के शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं और उम्मीद है कि चोर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमBengaluru Policeक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद