लाइव न्यूज़ :

मोबाइल चोरी के आरोप में शख्स ने की 5 बच्चों पर बर्बरता, कई घंटों तक रखा बंधक, देता रहा बिजली के झटके

By वैशाली कुमारी | Updated: July 16, 2021 12:28 IST

चोरी के शक में शख्स ने बच्चों की पिटाई कर दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को एक डेयरी मालिक द्वारा कथित तौर पर कई घंटों तक बंधे रखने, पीटे जाने और बिजली के झटके देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देमौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को बुरी हालत में पाया, उन्हें फिर प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गयानाबालिग पीड़ितों में से एक ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें अपनी डेयरी ले गया जहां उसने उन्हें प्रताड़ित किया पुलिस ने कहा कि आरोपी को शक था कि पड़ोस में रहने वाले बच्चों ने उसका स्मार्ट फोन चुरा लिया है

बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस ने बरेली के एक डेयरी मालिक के खिलाफ पांच बच्चों की पिटाई करने और उन्हें बिजली का झटका देने का मामला दर्ज किया है। चोरी के शक में आरोपी ने बच्चों की खूब पिटाई कर दी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को पांच बच्चों को बचाया। डेयरी मालिक ने बच्चो पर उसका मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसने उन्हें कई घंटे तक बंधक रखा और पिटाई करने के साथ-साथ बिजली के झटके भी दिए।

घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है जहां आरोपी अवनेश कुमार यादव बारादरी थाना क्षेत्र के गंगापुर इलाके में डेयरी चलाता है। हाल ही में अवनेश ने अपना 30,000 रुपये का मोबाइल फोन खो दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को शक था कि पड़ोस में रहने वाले बच्चों ने उसका स्मार्ट फोन चुरा लिया है। बुधवार को डेयरी मालिक ने पांचों बच्चों को उनके घरों से उठाकर प्रताड़ित किया। उसने पांच बच्चों को बांध दिया, उनकी पिटाई की और कुछ अन्य लोगों की मदद से बिजली के झटके भी दिए। इसी बीच पांच बच्चों के परिजनों ने अन्य लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पानी देने से भी मना कर दिया था डेयरी मालिक ने

मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को बुरी हालत में पाया। पांचों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। नाबालिग पीड़ितों में से एक ने पुलिस को बताया कि आरोपी उन्हें अपनी डेयरी ले गया जहां उसने उन्हें प्रताड़ित किया।

बच्चों ने कहा कि उसने उन्हें पानी भी देने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप में डेयरी मालिक और कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसपी रविंदर कुमार ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को तैनात किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर