लाइव न्यूज़ :

UP: लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी कर रहे हेड कॉन्स्टेबल की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से हुए थे घायल

By भाषा | Updated: May 6, 2020 13:45 IST

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर बरेली जनपद की रामपुर सीमा में बैरियर लगाया गया है। यहीं पर यह घटना घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देइस हादसे में वहां तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) राजकुमार भारद्वाज व थाना मीरगंज के हैड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा घायल हो गए।पुलिस ने डीसीएम मेटाडोर को कब्जे में ले किया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।  

बरेली: जिले की रामपुर सीमा में लगे एक बैरियर को मंगलवार रात एक डीसीएम मेटाडोर ने टक्कर मार दी, जिससे वहां ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक (अपराध) राजकुमार भारद्वाज घायल हो गए तथा जख्मी हेड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी। दोनों को तत्काल इलाज के लिए बरेली में भर्ती कराया गया।

इलाज के दौरान शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गयी। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि कोविड-19 के कारण लॉकडाउन के मद्देनजर बरेली जनपद की रामपुर सीमा में बैरियर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रामपुर की तरफ से आ रही डीसीएम को जांच दल ने रुकने का इशारा किया जिस पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाना शुरू कर दिया और वह बैरियर से टकरा गया।

पांडेय ने बताया कि इस हादसे में वहां तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) राजकुमार भारद्वाज व थाना मीरगंज के हैड कॉन्स्टेबल सत्य प्रकाश शर्मा घायल हो गए। बाद में शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि भारद्वाज का इलाज चल रहा है। पुलिस ने डीसीएम मेटाडोर को कब्जे में ले किया है और चालक को हिरासत में ले लिया है।  

बरेली में मंगलवार को दे सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई थी

बता दें कि कल (मंगलवार को) बरेली जिले की सीमा से सटे इलाके में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मां और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गयी। प्रस्तावित टोल प्लाजा के पास एक ट्रक ने सोमवार शाम एक बाइक को रौंद दिया। दुर्घटना में बाइक सवार महिला और उसकी दुधमुंही बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीँ दूसरी घटना में बड़े बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी, इसमें दोनों लड़कियों की मौत हो गई।

बरेली के एस.पी. देहात डॉ. संसार सिंह ने बताया कि थाना फरीदपुर के गांव केसरपुर स्थित फैक्टरी में पीलीभीत के जहानाबाद थाने के उयरसड़ निवासी सूरजपाल (32) सोमवार शाम पत्नी ऊषा (28) और बच्ची मोहिनी (पांच माह) के साथ बाइक से हाईवे पर जा रहे थे।

टॅग्स :बरेलीउत्तर प्रदेशसड़क दुर्घटनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना