लाइव न्यूज़ :

जिंदगी और मौत से जूझ रही हापुड़ रेप पीड़िता बोली- मैं जल चुकी हूं, अब लोग मेरा रेप तो नहीं करेंगे!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 15, 2019 09:14 IST

14 साल की उम्र में हुई थी शादी, 20 लोगों ने किया रेप। दिल दहला देगी हापुड़ रेप पीड़िता की कहानी...

Open in App
ठळक मुद्दे75 से 80 प्रतिशत तक जल चुकी यूपी के हापुड़ की युवती दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैआरोप है कि उसके पिता ने उसको 10,000 रुपए के लिए बेच दिया था

करीब डेढ़ दर्जन लोगों की हवस का शिकार बनने के बाद एक दोस्त के घर पर खुद को खत्म करने की कोशिश में 75 से 80 प्रतिशत तक जल चुकी यूपी के हापुड़ की युवती दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है और वह दर्द से कराह रही है. पूरा शरीर जल चुका है. चेहरे को छोड़ उसके के पूरे शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं. वह कहती है, ''काश कि मैं मर जाती. कोई भी इस तरह के जख्मों को नहीं झेलना चाहता. लेकिन, अब जबकि मैं जल चुकी हूं, तो लोग कम से कम मेरा रेप तो नहीं करेंगे.

हापुड़ में दो अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलने पर अब पीडि़ता को दिल्ली लाया गया है. उसकी हालत स्थिर, लेकिन चिंताजनक है. युवती की कहानी दिल दहला देने वाली है- आरोप है कि उसके पिता ने उसको 10,000 रुपए के लिए बेच दिया था, उसके बाद कई लोगों ने उनका रेप किया और यूपी पुलिस ने उसकी शिकायतों को लगातार नजरअंदाज किया. शिकायत के मुताबिक, मुरादाबाद में अपने दोस्त के किराए घर में पीडि़ता ने खुद को आग लगा ली थी. हापुड़ में दो अस्पताल बदलने के बाद, उसे आखिरकार दिल्ली लाया गया है.

14 साल की उम्र में हुई थी शादी, 20 लोगों ने किया रेप

वह बताती है, वर्ष 2009 में उसके पिता ने सिर्फ 14 साल की उम्र में उसकी शादी कर दी थी. उम्र में उससे कहीं बड़े पति ने कुछ ही महीनों बाद उसे छोड़ दिया था. इसके कुछ ही हफ्तों बाद, पिता ने उसे बेच दिया. दूसरा पति व्यवहार में राक्षस की तरह था. उसने बार-बार अपने दोस्तों से उसका रेप करवाया. 20 से ज्यादा पुरुषों ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए. मधु सिरोही नामक एक महिला ने भी उसके साथ रेप करने में एक व्यक्ति की मदद की थी. इस दौरान विरोध करने पर एसिड फेंकने की धमकी भी दी गई थी.

पुलिस और पिता से कभी नहीं मिला न्याय

युवती ने पीड़ा के बावजूद बताया कि उसने न्याय पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन कभी न्याय नहीं मिला. न तो उनके पिता और न ही पुलिस ने कोई मदद की. शिकायत दर्ज कराने पर उसके कहा गया कि जांच की जा रही है. अक्तूबर 2008 से अप्रैल, 2019 के बीच कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई. वह निराश हो गई और फिर उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लिया.

मुश्किल वक्त में दोस्त ने दिया साथ

अपने एक दोस्त की ओर इशारा करते हुए, युवती ने बताया कि मुश्किल के इस पूरे दौर में बस वही एक सहारा रहा. युवती के दोस्त का आरोप है कि इस सबके लिए उसका पिता ही जिम्मेदार है. युवती का मित्र उसके इस दर्द से उबरने का इंतजार कर रहा है और कानूनी तौर पर तलाक के बाद वह उससे शादी कर लेगा. हालांकि, एफआईआर में कहा गया है कि इन दोनों की पहले ही शादी हो चुकी है और 22 अप्रैल, 2019 को शादी रजिस्टर्ड भी हो चुकी है.

टॅग्स :हापुड़रेपउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह