लाइव न्यूज़ :

पुत्रवधू और किरायेदार के साथ अवैध संबंध, पूर्व सैन्यकर्मी ने दो बच्चों सहित चार लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2021 17:12 IST

पुत्रवधू सुनीता, किरायेदार कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी एवं दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देमकान के उपरी हिस्से से चार शव बरामद किये गये । घायल किरायेदार की तीन साल की लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी को पकड़ लिया गया है।

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम जिले में मंगलवार तड़के 58 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पुत्रवधू और किरायेदार के परिवार के तीन सदस्यों की कथित रूप से हत्या कर दी और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर कहा कि व्यक्ति को संदेह था कि उसकी पुत्रवधू के किरायेदार के साथ अवैध संबंध हैं।

 

पुलिस के अनुसार राजेंद्र पार्क थानाक्षेत्र में पूर्व सैन्यकर्मी राव राय सिंह ने रात करीब ढाई बजे अपनी पुत्रवधू सुनीता, किरायेदार कृष्ण कुमार, उसकी पत्नी एवं दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम गुरुग्राम) दीपक शरण ने संवाददाताओं को से कहा, ‘‘मकान के उपरी हिस्से से चार शव बरामद किये गये । प्रथम दृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि उनकी हत्या धारदार हथियार से वार करके की गयी है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि इस वारदात में घायल किरायेदार की तीन साल की लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सिंह को संदेह था कि उसकी बहू एवं किरायेदार के बीच अवैध संबंध है। हालाकि पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अपराध की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर