हैदराबाद: अवैध रूप से भारत में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, झूठ बोल महिला से की थी शादी

By भारती द्विवेदी | Updated: June 1, 2018 23:56 IST2018-06-01T23:56:51+5:302018-06-01T23:56:51+5:30

मोहम्मद उस्मान इकराम पाकिस्तान में पंजाब के मियांवली का रहने वाला  है।

illegal Pakistani migrant arrested in Hyderabad who lied to get married with Indian woman | हैदराबाद: अवैध रूप से भारत में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, झूठ बोल महिला से की थी शादी

हैदराबाद: अवैध रूप से भारत में रह रहा पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, झूठ बोल महिला से की थी शादी

नई दिल्ली, 1 जून: हैदराबाद पुलिस ने अवैध रूप से भारत में रह रहे एक पाकिस्तान नागरिक मोहम्मद उस्मान इकराम को गिरफ्तार किया है। उस्मान इकराम ने भारतीय होने का दावा करके पहले धोखा से स्थानीय महिला से शादी की। फिर वो नेपाल के जरिए भारत में गैर कानूनी तरीके से घुसा था। साथ ही पिछले छह महीने से हैदराबाद में रह रहा है। पुलिस ने एक विज्ञापन के जरिए बताया कि वो गैर कानूनी तरीके से भारत में घुस आया था। अपनी पत्नी और सौतेली बेटी को धमकी देते हुए कहा था कि वह इंटरनेट पर नाबालिग की अश्लील तस्वीरें अपलोड करेगा।




इकराम पाकिस्तान में पंजाब के मियांवली का रहने वाला है। दुबई में काम करने के दौरान इकराम ने स्थानीय महिला शादी की थी। पुलिस द्वारा दिए गए विज्ञापन के मुताबिक शादी के बाद महिला को पता चला कि वह भारतीय नहीं है बल्कि पाकिस्तानी है। शादी के बाद महिला भारत आई और उस्मान भी यह कहते हुए भारत आया कि वह छह महीने के वीजा पर आया है लेकिन बाद में महिला को पता चला कि वह नेपाल होते हुए अवैध रूप से भारत में घुसा था।

वह हवाई मार्ग से पाकिस्तान से नेपाल में घुस आया था जहां से उसने सड़क मार्ग से अवैध रूप से सीमा पार की और दिल्ली पहुंचा तथा इसके बाद वह हैदराबाद पहुंच गया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: illegal Pakistani migrant arrested in Hyderabad who lied to get married with Indian woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे