लाइव न्यूज़ :

बंगाल में अवैध खनन, बालू लेकर जा रहे ट्रक चालकों ने दो अधिकारियों को लाठी-डंडों से पीटा

By भाषा | Updated: February 20, 2020 14:54 IST

अनुमंडल भूमि सुधार अधिकारी प्रबीर कुमार रॉय के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार की रात खड़गपुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के शहाचक गांव में कथित रूप से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रकों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि टीम ने छह सात-ट्रकों को रोका था। हाथों में लाठी-डंडे लिए ट्रक चालकों और खलासियों ने रॉय व एक अन्य अधिकारी एस के यासीन की जमकर पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देभूमि विभाग के दो अधिकारियों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में कथित अवैध खनन के बाद बालू लेकर जा रहे ट्रक चालकों ने अपने वाहनों को रोके जाने पर राज्य सरकार के भूमि विभाग के दो अधिकारियों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

अनुमंडल भूमि सुधार अधिकारी प्रबीर कुमार रॉय के नेतृत्व में एक टीम ने बुधवार की रात खड़गपुर ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के शहाचक गांव में कथित रूप से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रकों पर छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि टीम ने छह सात-ट्रकों को रोका था। हाथों में लाठी-डंडे लिए ट्रक चालकों और खलासियों ने रॉय व एक अन्य अधिकारी एस के यासीन की जमकर पिटाई कर दी।

उन्होंने बताया कि ट्रक खलसुली क्षेत्र से आ रहे थे और कोलकता तथा हल्दिया की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि रॉय और यासीन को मिदनापुर चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर