लाइव न्यूज़ :

पारिवारिक संपत्ति को लेकर झगड़ा, 25 वर्षीय आदिवासी युवक के रिश्तेदार ने मुंह में लोहे की छड़ डालकर की हत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2022 15:22 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के अनुसार, दोनों के बीच एक संपत्ति को लेकर विवाद था। बीती रात दोनों में इस बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। शराब के नशे में आरोपी ने रमेश को छड़ से मारा था...।’’

Open in App
ठळक मुद्देमामले में जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।बीती रात दोनों में इस बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी।दोनों के बीच एक संपत्ति को लेकर विवाद था।

इडुक्कीः इडुक्की के पास के एक गांव में पारिवारिक संपत्ति को लेकर हुए झगड़े के बाद 25 वर्षीय आदिवासी युवक के रिश्तेदार ने उसके मुंह में लोहे की छड़ डालकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। संपत्ति विवाद को लेकर बहस शुरू हुई, जो बाद में पीड़ित रमेश और उसके रिश्तेदार सुरेश (हमलावर) के बीच विवाद में बदल गया।

शराब के नशे में आरोपी ने रमेश पर लोहे की छड़ से वार किया और उसे पीड़िता के मुंह में डाल दिया। पुलिस ने कहा कि बाद में आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसकी तलाश शुरू की और पास के वन क्षेत्र में देखे जाने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

अपराध तब हुआ जब रमेश आरोपी के घर पहुंचा और उसके साथ ‘‘झगड़ा’’ किया। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी के अनुसार, दोनों के बीच एक संपत्ति को लेकर विवाद था। बीती रात दोनों में इस बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी। शराब के नशे में आरोपी ने रमेश को छड़ से मारा था...।’’ मामले में जांच जारी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा