लाइव न्यूज़ :

हाथरस गैंगरेप कांडः पीड़िता के पिता ने कहा- सीएम योगी आदित्यनाथ ने इंसाफ दिलवाने के दिया पूरा भरोसा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 30, 2020 21:59 IST

योगी सरकार ने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा परिजनों को घर और सरकारी नौकरी भी देने का वादा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देच सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बातचीत की है।पीड़िता के पिता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी से मेरी बात हुई। उन्होंने कहा कि आपकी बेटी के साथ जो घटना हुई है उसमें आपको पूरा इंसाफ मिलेगा।

लखनऊः  हाथरस सामूहिक बलात्कार घटना की शिकार 19 वर्षीय लड़की की मौत हो जाने के बाद उसके शव का रातोंरात अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, उसके परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने जबरन उनसे आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करवाया। इस बीच सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गैंगरेप पीड़िता के परिवार से बातचीत की है।

सीएम से बातचीत होने के बाद पीड़िता के पिता ने कहा, 'मुख्यमंत्री जी से मेरी बात हुई। CM जी ने मुझे कहा कि आपकी बेटी के साथ जो घटना हुई है उसमें आपको पूरा इंसाफ मिलेगा। कोई फेरबदल नहीं होगा। सरकार ने हमारी मांग मंजूर कर ली हैं।'

योगी सरकार ने गैंगरेप पीड़िता के परिजनों को 25 लाख रुपये के मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके अलावा परिजनों को घर और सरकारी नौकरी भी देने का वादा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। 

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी को सात दिन में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत सिह ने बताया कि लड़की का अंतिम संस्कार बीती रात दो बजे परिजनों की सहमति से पुलिस बल की मौजूदगी में किया गया। हालांकि लड़की के परिजनों का आरोप है कि अंतिम संस्कार के लिये उनकी सहमति नही ली गई। लड़की के भाई ने कहा कि 'पुलिस जबदरदस्ती शव को ले गयी।'

पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक, लड़की ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :गैंगरेपयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह