लाइव न्यूज़ :

'आई लव पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा बेच रहा था युवक, पूछताछ जारी

By भाषा | Updated: October 23, 2018 03:21 IST

कोसीकलां में लगे मेले में किसी युवक के द्वारा ‘आई लव पाकिस्तान’ का संदेश लिखा गुब्बारा बेचे जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। किसी ने उसके हाथ में पकड़े हुए उक्त संदेश वाला गुब्बारा देखकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

Open in App

मथुरा जनपद के कोसीकलां कस्बे में शनिवार रात एक युवक प् विजयादशमी के एक दिन बाद ‘भरत-मिलाप’ लीला के अवसर पर लगने वाले मेले में ‘आई लव पाकिस्तान’ का संदेश लिखा गुब्बारा बेचते हुए पकड़ा गया है।

पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है किंतु अभी तक कोई अन्य संदेहास्पद वस्तु अथवा जानकारी उससे नहीं मिल पाई है। उक्त युवक मथुरा के थाना जमुना पार क्षेत्र में लक्ष्मीनगर इलाके का रहने वाला सत्तार (24) है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोसीकलां में लगे मेले में किसी युवक के द्वारा ‘आई लव पाकिस्तान’ का संदेश लिखा गुब्बारा बेचे जाने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। किसी ने उसके हाथ में पकड़े हुए उक्त संदेश वाला गुब्बारा देखकर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी।

परिणामस्वरूप कुछ ही घण्टों में वह फोटो पूरे इलाके में वायरल हो गई। जिसके चलते पुलिस तुरंत सक्रिय हुई तथा उस युवक को हिरासत में लेकर घण्टों पूछताछ की गई। लेकिन, सोमवार तक उससे ऐसी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई जो आपत्तिजनक दायरे में आती हो, न ही उसके पास वैसा कोई दूसरा गुब्बारा मिल पाया, जिस पर ‘आई लव पाकिस्तान’ का संदेश लिखा हो।’

एसपी (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया, ‘पूछताछ में पता चला है कि वह गुब्बारा सत्तार द्वारा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कोतवाली रोड बाजार में मैसर्स भगवान दास नरेश कुमार की दुकान से खरीदे गए गुब्बारों के एक पैकेट में निकला था। उस दुकान पर भी अन्य गुब्बारों में वैसा दूसरा गुब्बारा नहीं मिला है। इसलिए अभी इस मामले की जांच जारी है।’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया, ‘शनिवार को देर रात कोसीकलां के घण्टाघर के समीप लगे ‘भरत-मिलाप’ मेले में एक युवक ‘आई लव पाकिस्तान’ लिखे एवं चांद-तारे के चिह्न बने गुब्बारे को बेचते हुए पाया गया था। उससे पूछताछ की गई है कि कहीं उसका कोई और इरादा तो नहीं था। या फिर उसका किसी भी प्रतिबंधित संगठन अथवा संदिग्ध लोगों से तो कोई संबंध नहीं है।’

उन्होंने बताया, ‘इस मामले में कोई जल्दबाजी न करते हुए साजिश या शरारत जैसे दृष्टिकोण से भी जानकारी पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, उस युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यदि इस मामले में उसका कोई भी गलत इरादा सिद्ध हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह