लाइव न्यूज़ :

Teesta Setalvad: अहमदाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ले जाते समय तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा- 'मैं क्रिमनल नहीं हूं'

By रुस्तम राणा | Updated: June 26, 2022 15:35 IST

दरअसल, पुलिस की जिस गाड़ी में वह बैठी थीं उसका दरवाजा खोलने से महिला पुलिसकर्मी उन्हें लेने आई तब उन्होंने उनसे यह कहा कि वह क्रिमनल नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअहमदाबाद की अपराध शाखा ने सीतलवाड़ को आज किया है गिरफ्तारशनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता को मुंबई से गुजरात एटीएस ने हिरासत में लिया था

अहमदाबाद: एनजीओ से जुड़े विदेशी फंड मामले में गिरफ्तार सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार तीस्ता सीतलवाड़ को रविवार को गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी से पहले समाजिक कार्यकर्ता ने कहा मैं अपराधी नही हूं। हालांकि इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। 

दरअसल, पुलिस की जिस गाड़ी में वह बैठी थीं उसका दरवाजा खोलने से महिला पुलिसकर्मी उन्हें लेने आई तब उन्होंने उनसे यह कहा कि वह क्रिमनल नहीं हैं। गुजरात एटीएस ने उन्हें शनिवार को हिरासत में लिया था, जबकि 26 जून को उन्हें एटीएस ने अहमदाबाद की अपराध शाखा को सौंप दिया। इसके बाद उन्हें मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।   

तीस्ता सीतलवाड़ की कोर्ट में पेशी से पहले गुजरात डीसीपी चैतन्य मांडलिक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "पूर्व आईपीएस अधिकारी आरबी श्रीकुमार को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और तीस्ता सीतलवाड़ को आज गिरफ्तार किया गया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ और सबूतों के साथ बाधा डालने पर गौर किया जाएगा। हम दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करेंगे। 

साथ ही मांडलिक ने कहा कि आरोपी जांच में हमारा साथ नहीं दे रहे हैं। हम कोर्ट से 14 दिन की हिरासत की मांग करेंगे। तीस्ता को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उसके सभी बयान दर्ज किए जाएंगे। हम विभिन्न स्रोतों से दस्तावेजों की व्यवस्था कर रहे हैं।"

बता दें कि सीतलवाड़ को जालसाजी, आपराधिक साजिश और कानूनी कार्यवाही में बाधा डालने के नए मामले में मुंबई से हिरासत में लिया गया था। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर डी बी बराड की शिकायत के आधार पर अहमदाबाद अपराध शाखा में सीतलवाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

सीतलवाड़ के खिलाफ यह कार्रवाई उच्चतम न्यायालय द्वारा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य को 2002 के गोधरा दंगा कांड में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दी गई क्लीन चिट को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने के एक दिन बाद हुई है। 

टॅग्स :गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह