लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः ट्रॉली बैग में महिला का शव, झाड़ियों में फेंका?, 10-15 दिन पहले डाला गया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2025 21:12 IST

Hyderabad: पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच लग रही है और संदेह है कि हत्या कहीं और की गई और शव ट्रॉली बैग में डालकर फेंक दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देशव को करीब 10-15 दिन पहले ट्रॉली बैग में डाला गया था।पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोलने पर शव मिला।बाचुपल्ली थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hyderabad: हैदराबाद के बाचुपल्ली में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव ट्रॉली बैग में मिला, जिसे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच लग रही है और संदेह है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और शव ट्रॉली बैग में डालकर फेंक दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "ऐसा लगता है कि शव को करीब 10-15 दिन पहले ट्रॉली बैग में डाला गया था।" अधिकारी ने बताया कि झाड़ियों के पास टहल रहे कुछ लोगों ने अजीब सी गंध महसूस की और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और बैग खोलने पर शव मिला।

अधिकारी ने कहा कि यह पता लगाने के लिए आसपास के पुलिस थानों को भी सूचित किया गया कि कहीं उनके इलाके में गुमशुदगी का कोई मामला तो दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि महिला की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में बाचुपल्ली थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास