इनकार से नाराज शख्स ने केरोसीन डालकर जिंदा जलाया, 22 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में तड़पकर तोड़ा दम
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 22, 2017 16:37 IST2017-12-22T15:48:51+5:302017-12-22T16:37:01+5:30
22 वर्षीय महिला को उसके कथित प्रेमी ने सरेआम जिंदा जला दिया है। पीड़िता की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्षीय महिला को उसके कथित प्रेमी ने सरेआम जिंदा जला दिया है। पीड़िता की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इनकार से नाराज शख्स ने केरोसीन डालकर जिंदा जलाया, 22 वर्षीय लड़की ने अस्पताल में तड़पकर तोड़ा दम
सिकंदराबाद में 22 वर्षीय महिला को उसके कथित प्रेमी ने सरेआम जिंदा जला दिया है। पीड़िता की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। लड़की एक एल्युमीनियम फैब्रिकेशन यूनिट में रिसेप्शनिस्ट थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रेमी मृतका से एकतरफा प्यार करता था और अक्सर छेड़छाड़ भी करता था। पुलिस का कहना है यह घटना गुरुवार शाम छह बजकर करीब 45 मिनट पर लालगौडा इलाके में हुई। यह जगह सिकंदराबाद से करीब 10 किलोमीटर दूर है।
इलाज के दौरान मौत
महिला की सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला एक एल्यूमिनियम निर्माण इकाई में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। अभी तक की पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले की शुरूआती जांच में पता चला है कि लड़की को उस व्यक्ति ने ही घटनास्थल पर बुलाया था। जैसे ही महिला आई उस व्यक्ति ने उस पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी।
The reason why she rejected the marriage proposal as per the confession of the accused is that he is not talented & she is more talented & more beautiful. After she rejected him, he didn't want her to accept anybody else also: B Sumathi, DCP North Zone #Hyderabadpic.twitter.com/WDLzyUWKYF
— ANI (@ANI) 22 December 2017
अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एक अधिकारी ने बताया, लड़की 60 प्रतिशत तक झुलस गई और उसकी स्थिति नाजुक है। अधिकारी के मुताबिक आरोपी संभवत: लड़की का प्रेमी है और वह उसे परेशान करता था।