Hyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

By अंजली चौहान | Updated: April 11, 2026 10:05 IST2026-04-11T10:04:55+5:302026-04-11T10:05:01+5:30

Hyderabad: यह घटना 11 मार्च को घटी जब आरोपी मनोहर ने शादी रद्द करने के कुछ ही समय बाद महिला के घर पर जबरन उसे अपना एचआईवी संक्रमित रक्त इंजेक्ट कर दिया।

Hyderabad Woman commits suicide after man injects her with HIV after she refuses to marry him | Hyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

Hyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में एक दिल दहला देना वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने ऐसा दर्दनाक कदम उठाया जिसने सभी को दंग करके रख दिया। 24 वर्षीय महिला के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब उसने एक आदमी से शादी करने से मना कर दिया था, तो उस आदमी ने उसे HIV-पॉजिटिव खून का इंजेक्शन लगा दिया था।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 11 मार्च को हुई थी। आरोपी मनोहर ने महिला के घर पर जबरदस्ती उसे अपना HIV-संक्रमित खून इंजेक्ट कर दिया था यह घटना महिला द्वारा शादी तोड़ने के कुछ ही समय बाद हुई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित महिला रिश्तेदार थे, और महिला के माता-पिता ने शुरू में अपनी बेटी की शादी उसी से तय की थी। 

चूंकि आरोपी के माता-पिता पहले से ही HIV से पीड़ित थे, इसलिए महिला के माता-पिता ने पिछले साल सितंबर में उस आदमी का HIV टेस्ट करवाया था जिसमें वह भी पॉजिटिव पाया गया। महिला ने तुरंत शादी तोड़ दी, जिसके बाद आरोपी ने उसे इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

घटना के लगभग एक महीने बाद, शुक्रवार को, महिला अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली। उसके परिवार वाले उसे तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, महिला बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में थी।

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि रमानी डर, सामाजिक कलंक और भावनात्मक आघात से जूझ रही थी। पोचारम IT कॉरिडोर के पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा, "हमें शक है कि HIV हमले के मनोवैज्ञानिक असर ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।"

Web Title: Hyderabad Woman commits suicide after man injects her with HIV after she refuses to marry him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे