लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले के चारों आरोपी मारे गए, भागने के दौरान हुआ एनकाउंटर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 08:37 IST

हैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले में के सभी चार आरोपी एनकाउंटर मारे गए। ताजा खबर के मुताबिक, सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान उनका एनकाउंटर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले में के सभी चार आरोपी एनकाउंटर मारे गए।सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान उनका एनकाउंटर कर दिया गया। 

हैदराबाद रेप-हत्याकांड मामले में के सभी चार आरोपी एनकाउंटर मारे गए। ताजा खबर के मुताबिक, सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान उनका एनकाउंटर कर दिया गया। 

बता दें कि इस मामले में शिवा, नवीन, केशवुलू और मोहम्मद आरिफ नाम के चार युवक आरोपी थे। इस रेप-हत्याकांड की भयावहता ने देशभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर जनता में रोष पैदा किया। देशभर से आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठ रही थी। सोशल मीडिया पर मामले पर लोगों की प्रतिक्रियाओं और संसद में चर्चा के बीच पुलिस बेहद सक्रिय हुई और चारों आरोपियों को वारदात वाली जगह पर जांच के लिए ले गई। कहा जा रहा है कि वहीं से आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान पुलिस ने उनका एनकाउंटर कर दिया। 

 

बता दें कि हाल में 27 नवंबर की रात हैदराबाद के एक बाहरी इलाके में टोल प्लाजा के पास एक महिला पशुचिकित्सक के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे जिंदा जलाकर मार डाला था। अगली सुबह एक पुलिया के नीचे पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। मामला मीडिया में आने के बाद सड़क से लेकर संसद तक उबाल देखा गया। 

वारदात वाले दिन के बाद से इस जैसे और भी मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें रेप पीड़िता को जला दिया गया।

गुरुवार की सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अदालत जा रही एक रेप पीड़िता को जिंदा जलाया गया। रेप के आरोपी ने चार अन्य लोगों के साथ पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता 90 फीसदी तक जल गई। इस मामले पर भी देशभर में काफी हंगामा और गुस्सा देखा जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े