लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्या: 'अंतिम संस्कार से पहले पेड़ से कराई जाती है कुंवारी लड़की के शव की शादी, हम वह भी नहीं कर सकते'

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 1, 2019 13:13 IST

मृतका के चाचा ने परिवार में मानी जाने वाली एक अजब परंपरा के बारे में बताया जिसे संपन्न नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देचाचा ने मीडिया को बताया कि उनके परिवार में जब किसी कुंवारी लड़की की मौत होती है तो उसके अंतिम संस्कार से पहले प्रतीकात्मक रूप से पेड़ से शव की शादी कराई जाती है। उन्होंने कहा, ''हालांकि, अब हम उन रिवाजों को नहीं निभा सकते हैं। मैं बस उसकी आत्मा के लिए प्रार्थना कर सकता हूं।''

हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी के कारण देशभर में उबाल है। परिवार गमजदा है। घर के हों या सोसायटी के लोग, किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि एक हंसती खेलती मिलनसार लड़की और बेहद खूबसूरत लड़की अब इस दुनिया में नहीं है। घर पर नेताओं, मंत्रियों और महिला आयोग के लोगों का आना-जाना लगा है। इसी बीच मृतका के चाचा ने भावुक हो उठे। 

एचटी की खबर के मुताबिक, मृतका के चाचा ने परिवार में मानी जाने वाली एक अजब परंपरा के बारे में बताया जिसे संपन्न नहीं किया जा सकता है। चाचा ने मीडिया को बताया कि उनके परिवार में जब किसी कुंवारी लड़की की मौत होती है तो उसके अंतिम संस्कार से पहले प्रतीकात्मक रूप से पेड़ से शव की शादी कराई जाती है। उन्होंने कहा, ''हालांकि, अब हम उन रिवाजों को नहीं निभा सकते हैं। मैं बस उसकी आत्मा के लिए प्रार्थना कर सकता हूं।''

बता दें कि बीते गुरुवार को हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के शादनगर में एक पुलिया के नीचे जला हुआ शव बरामद हुआ था। पुलिस ने अपनी तफ्तीश में पाया कि शव एक युवती का था जोकि पेशे से पशु चिकित्सक थी। पुलिस ने शुरुआती जांच में युवती के साथ रेप के बाद हत्या की आशंका जताई थी लेकिन देशभर में बढ़ते उबाल के चलते पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ सोची-समझी साजिश के तहत सामूहिक बलात्कार किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर उसकी लाश को जला दिया गया। 

पुलिस ने मामले में जिन चार आरोपियों को दबोचा है, उनके नाम  मोहम्मद आरिफ, जोलू नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और जोलू शिवा हैं। रंगारेड्डी जिले की स्थानीय अदालत ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भड़के एक विशाल जन समूह ने शादनगर पुलिस थाने को घेर लिया था। भीड़ के हमले से आरोपियों को बचाए रखने के लिए उन्हें चंचल गुडा भेजा गया। अदालत के आदेश के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।

टॅग्स :हैदराबादरेपहत्याकांडगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?