लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: फेसबुक पर वल्गर पोस्ट लिखने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने दबोचा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 12:22 IST

पुलिस ने बताया कि सरूरनगर के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत की थी कि जो लोग पीड़िता की तस्वीर और नाम लिख आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त पुलिस आयुक्त (गुप्तचर विभाग) अविनाश मोहंती ने बताया कि युवक ने  ‘Stalin Sriram’ नाम के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी।22 साल के आरोपी चवन श्रीराम के खिलाफ 30 नवंबर मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के फकीराबाद के एक 22 वर्षीय युवक को हैदराबाद के महिला पशु चिकित्सक रेप-हत्याकांड के बारे में फेसबुक पर अभद्र और अप्रिय टिप्पणी लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।  

संयुक्त पुलिस आयुक्त (गुप्तचर विभाग) अविनाश मोहंती ने बताया कि युवक ने  ‘Stalin Sriram’ नाम के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी थी। वे सभी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। 

द हिंदू की खबर के मुकाबिक, 22 साल के आरोपी चवन श्रीराम के खिलाफ 30 नवंबर को मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 

बता दें कि साइबराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनर ने कहा था रविवार को लोगों से कहा था कि वे रेप पीड़िता का नाम सोशल मीडिया पर न लिखे, इसके बजाय वे 'दिशा' नाम लिख सकते हैं।

पुलिस आयुक्त ने पीड़िता के परिवार से बात करने के बाद यह नाम सुझाया था। 

पुलिस ने बताया कि सरूरनगर के रहने वाले एक शख्स ने पुलिस में शिकायत की थी कि जो लोग पीड़िता की तस्वीर और नाम लिख आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक, यौन अपराधों की पीड़िताओं का नाम और तस्वीर किसी भी मीडिया या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित करना कानूनन जुर्म है और इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। हाल में दिशा रेप-हत्याकांड की खबर जैसे ही मीडिया में आई तो कई बड़े मीडिया समूहों की ओर से भी पीड़िता की तस्वीर और नाम प्रकाशित किया गया, जिस पर काफी हंगामा मचा।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये