लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: वारदात से दो दिन पहले आरोपी को बगैर लाइसेंस दबोचा गया था, अधिकारियों को चकमा देकर हो गया था फरार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 3, 2019 09:42 IST

पुलिस के मुताबिक, राइकल टोल प्लाज के पास आरोपी ने लोहे और स्टील का कुछ सामान 4000 रुपये में कबाड़ी को बेचा, उन्हीं रुपयों का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देदो साल से बिना लाइसेंस ट्रक चला रहा था आरोपी मोहम्मद आरिफवारदात से दो दिन पहले आरटीए अधिकारियों को चकमा देकर आरोपी हो गया था फरार

हैदराबादरेप-हत्याकांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। हैदराबाद की रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) ने चार आरोपियों में से एक ट्रक ड्राइवर मोहम्मद आरिफ को वारदात के दो दिन पहले पकड़ा था लेकिन वह अधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। 

पुलिस ने सोमवार (2 दिसंबर) को मीडिया को बताया, ''आरटीए अधिकारियों ने आरोपी को महबूब नगर के पास पकड़ा था, जोकि कर्नाटक के गंगावटी से हैदराबाद जा रहा था। आरोपी ने 24 नवंबर को अपनी यात्रा शुरू की थी और उसे 25 नवंबर को तड़के पकड़ा गया था। अधिकारियों को पता चला कि आरिफ ने अपना ड्राइविंग लाइसेंस 2017 से रीन्यू नहीं कराया था। हालांकि, बावजूद इसके गाड़ी को कभी जब्त नहीं किया गया था। जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने वाहन मालिक श्रीनिवास रेड्डी के निर्देशों को मानते हुए मोटर केबल निकाल दी थी ताकि ट्रक स्टार्ट न हो सके। ट्रक को चालू होता न देख अधिकारी कुछ दूरी पर खड़े होकर अपनी कार्रवाई करने लगे। 

टीओआई की खबर के मुताबिक, सहायक मोटर वाहन निरीक्षक चिरंजीवी ने बताया, ''जब हम लौटे, आरोपी ट्रक लेकर फरार हो चुका था।'' 

पुलिस के मुताबिक, राइकल टोल प्लाज के पास आरोपी ने लोहे और स्टील का कुछ सामान 4000 रुपये में कबाड़ी को बेचा, उन्हीं रुपयों का इस्तेमाल शराब खरीदने के लिए किया गया था। 

26 नवंबर की शाम आरोपी हैदराबाद के बाहरी इलाके में पड़ने वाले टोंडापल्ली गांव पहुंचा था, यहीं पर चारों आरोपी मिले थे। जिनमें मोहम्मद आरिफ के अलावा तीन और आरोपी जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशावुलु शामिल थे। 

27 नवंबर की सुबह पुलिस ने वाहन हटाने के लिए कहा। आरोपी गाड़ी को आउट रिंग रोड पर उसी जगह ले गए जहां शाम के वक्त जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।

बता दें कि बीते बुधवार को हैदराबाद में पेशे से पशु चिकित्सक युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। आरोपियों ने युवती को जलाकर मार दिया था। गुरुवार को पीड़िता की जली हुई लाश मिली थी। सोशल मीडिया में मामले के आने के बाद देशभर में उबाल देखा गया जिसे देख पुलिस एक्शन में और चार आरोपियों को धर दबोचा। दिल दहलाने और शर्मसार कर देने वाली इस घटना ने सड़क से लेकर संसद तक लोगों को दुखी किया है। 

आम आदमी से लेकर सांसद कर आरोपियों को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

टॅग्स :हैदराबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट