लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: आरोपियों को पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर कानूनी सलाह मांगी गई

By भाषा | Updated: December 1, 2019 16:15 IST

साइबराबाद आयुक्त वी सी सज्जनार ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम ईंधन स्टेशन पर कार्यरत व्यक्तियों से यह पता लगा रहे हैं कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बोतल में पेट्रोल भरा था। हम विधिक सलाह ले रहे हैं और तदनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या मामले के चार आरोपियों को बोतल में पेट्रोल बेचने के लिए उस ईंधन स्टेशन के कर्मचारियों के खिलाफ क्या कोई मामला दर्ज किया जाए, इसको लेकर कानूनी सलाह ले रही है।आरोपी पहले एक पेट्रोल स्टेशन पर ईंधन खरीदने के लिए गए थे। चूंकि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बोतल भरने से इनकार कर दिया इसलिए वे दूसरे पेट्रोल स्टेशन गए और वहां से पेट्रोल खरीदा था।

पुलिस यहां महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार एवं हत्या मामले के चार आरोपियों को बोतल में पेट्रोल बेचने के लिए उस ईंधन स्टेशन के कर्मचारियों के खिलाफ क्या कोई मामला दर्ज किया जाए, इसको लेकर कानूनी सलाह ले रही है। 27 वर्षीय महिला पशु चिकित्सक की चार ट्रक चालकों ने शहर के बाहरी इलाके स्थित टोंडापल्ली टोल प्लाजा पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी थी। बाद में उन्होंने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

साइबराबाद आयुक्त वी सी सज्जनार ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम ईंधन स्टेशन पर कार्यरत व्यक्तियों से यह पता लगा रहे हैं कि उन्होंने किन परिस्थितियों में बोतल में पेट्रोल भरा था। हम विधिक सलाह ले रहे हैं और तदनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।’’

आरोपी पहले एक पेट्रोल स्टेशन पर ईंधन खरीदने के लिए गए थे। चूंकि वहां कार्यरत कर्मचारियों ने बोतल भरने से इनकार कर दिया इसलिए वे दूसरे पेट्रोल स्टेशन गए और वहां से पेट्रोल खरीदा था। इस बीच ‘कान्सोर्टियम आफ पेट्रोलियम डीलर्स फॉर साउथ इंडिया’ के संयुक्त सचिव राजीव अमराम ने कहा कि ईंधन स्टेशन सीमित मात्रा में ईंधन बेचने के लिए अधिकृत हैं।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल पांच लीटर तक और डीजल 200 लीटर तक बेचा जा सकता है। यद्यपि हाल की घटनाओं के मद्देनजर राज्य सरकार ने पेट्रोल बोतलों में नहीं बेचने का निर्देश दिया है।

उन्होंने उस भीषण घटना का उल्लेख किया जिसमें यहां पास में एक महिला तहसीलदार को किसी भूमि विवाद को लेकर दिनदहाड़े कथित रूप से आग लगा दी गई थी।

विजया रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई थी और उसे बचाने के चक्कर में दो अन्य कर्मचारी झुलस गए थे। बाद में आरोपी और महिला को बचाने का प्रयास करने वाले एक अन्य कर्मचारी ने भी दम तोड़ दिया था।

अमराम ने कहा, ‘‘तब से कई ईंधन स्टेशन बोतलों में पेट्रोल नहीं भर रहे थे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन भी इसे हतोत्साहित कर रहा था क्योंकि यदि कुछ भी गलत घटित होता है तो हमें जांच के लिए पुलिस थाने बुलाया जाता है।’’

टॅग्स :हैदराबादक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?