2 साल के जुड़वा बच्चों को तकिये से गला घोंटा और इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर मां ने दी जान, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, 2022 में शादी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 13:18 IST2025-10-14T13:17:48+5:302025-10-14T13:18:35+5:30

हैदराबादः स्थानीय लोगों ने महिला का शव सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की शादी अगस्त 2022 में एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी से हुई थी।

Hyderabad Quarrels over trivial matters marriage 2022, mother strangles 2-year-old twins pillow commits suicide jumping fourth floor building | 2 साल के जुड़वा बच्चों को तकिये से गला घोंटा और इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर मां ने दी जान, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, 2022 में शादी

सांकेतिक फोटो

Highlightsदंपति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

हैदराबादः हैदराबाद शहर में 27 वर्षीय एक महिला ने मंगलवार को कथित तौर पर अपने जुड़वां बच्चों की हत्या कर दी और आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला एक गृहिणी थी और उसने सुबह करीब 4 बजे अपने घर में तकिये से अपने दो साल के जुड़वा बच्चों... एक बेटा और एक बेटी का कथित तौर पर गला घोंट दिया और इमारत की चौथी मंजिल से कूद गई। कुछ स्थानीय लोगों ने महिला का शव सड़क पर देखा और पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की शादी अगस्त 2022 में एक सॉफ्टवेयर कर्मचारी से हुई थी।

दंपति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे। पुलिस को संदेह है कि घरेलू कलह से हताश और परेशान होकर पीड़िता ने यह कदम उठाया। महिला के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने दामाद पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Web Title: Hyderabad Quarrels over trivial matters marriage 2022, mother strangles 2-year-old twins pillow commits suicide jumping fourth floor building

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे