लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना भाजपा प्रमुख के बेटे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला, युवक को पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

By आजाद खान | Updated: January 18, 2023 19:28 IST

मामले में बोलते हुए तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि यह केस कॉलेज प्रशासन द्वारा शिकायत के बाद दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में पुलिस द्वारा भाजपा नेता के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बीजेपी नेता के बेटे ने एक छात्र की पिटाई की है जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। ऐसे में केस दर्ज होने को लेकर भाजपा नेता ने इसे राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाने की बात कही है।

हैदराबाद:तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा नेता के बेटे द्वारा एक लड़के की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। आपको बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कथित तौर पर पीड़ित को आरोपी द्वारा मारते हुए देखा गया है। 

ऐसे में पुलिस द्वारा केस दर्ज करने पर बोलते हुए लंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने इसे राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाने की बात कही है। आपको बता दें कि इस घटना के दो वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें आरोपी द्वारा पीड़ित को पिटने का दावा किया जा रहा है। 

मामले में पुलिस ने क्या कहा है

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, वायरल वीडियो में छात्र को पिटने के आरोप में तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ साईं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दर्ज कराई गई है। 

इस पर बोलते हुए तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर बंदी साई भागीरथ के खिलाफ केस दर्ज की गई है। पुलिस ने यह भी कहा है कि केस में जांच चल रही है और इसे लेकर नोटिस भी जारी किया जाएगा। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कथित तौर पर तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमारा के बेटे बंदी भगीरथ साईं को एक छात्र को पिटते हुए देखा गया है। ऐसे में बंदी भगीरथ साईं के दो कथित वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें उसे पीड़ित छात्र को पिटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह मामला दो महीने पुराना है जिसे लेकर अक केस हो रहे है। 

बंदी संजय कुमारा की अगर माने तो उनके बेटे के एक बैचमेट ने एक लड़की को छेड़ा था और लड़के ने उसके फोन से लड़की का नंबर ले लिया था। ऐसे में इसकी जानकारी मिलने के बाद नेता के बेटे ने पीड़ित छात्र को पीटा था और फिर बाद में दोनों में सुलह हो गया था। ऐसे में दो महीने बाद इस पर केस होने पर भाजपा नेता का कहना है कि राजनीति के तहत उनके बेटे को फंसाया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइमतेलंगानाBJPPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?