लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः पुलिस निरीक्षक ने पति को पिस्तौल से धमकाया और पत्नी से किया दुष्कर्म, निलंबित अधिकारी हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2022 15:12 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस महिला ने आठ जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वह उस व्यक्ति की पत्नी है जिसके खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच नागेश्वर राव ने की थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।शिकायतकर्ता का पति वहां पहुंच गया और निरीक्षक पर डंडे से हमला कर दिया। हैदराबाद छोड़ने को कहा और ऐसा न करने पर मामला दर्ज करने की धमकी दी।

हैदराबादः दुष्कर्म के आरोप में निलंबित किए गए एक सर्किल निरीक्षक (सीआई) को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय ने एक बयान में कहा, ''एक विशेष दल ने 10 जुलाई को निरीक्षक के. नागेश्वर राव को हिरासत में ले लिया, जिसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।''

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले निरीक्षक को उसके खिलाफ दर्ज मामले के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वह फरार हो गया। उन्होंने कहा कि उसे पकड़ने के लिए विशेष दलों का गठन किया गया था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस महिला ने आठ जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, वह उस व्यक्ति की पत्नी है जिसके खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था और इसकी जांच नागेश्वर राव ने की थी। उन्होंने कहा कि सात जुलाई की रात निरीक्षक ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म किया।

दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने कहा कि इस बीच शिकायतकर्ता का पति वहां पहुंच गया और निरीक्षक पर डंडे से हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि आरोप लगाया गया है कि निरीक्षक ने शिकायतकर्ता और उसके पति को पिस्तौल से धमकाया तथा उनसे हैदराबाद छोड़ने को कहा और ऐसा न करने पर मामला दर्ज करने की धमकी दी।

अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि निरीक्षक दोनों को यहां इब्राहिमपट्टनम की ओर अपने वाहन में ले गया और रास्ते में उनके साथ दुर्घटना हो गई तथा इस दौरान शिकायतकर्ता और उसका पति मौके से भागने में सफल रहे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा