लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद पुलिस ने ऑनलाइन गेम रैकेट का किया भंडाफोड़, चीनी नागरिक सहित 4 लोग गिरफ्तार

By सुमित राय | Updated: August 14, 2020 01:14 IST

हैदराबाद पुलिस ने ‘ऑनलाइन गेम’ का आयोजन करके यहां दो लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के लिए एक चीनी नागरिक सहित चार लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद पुलिस ने कथित तौर पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गेमिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है।मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक चीनी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

हैदराबाद पुलिस ने ऑनलाइन गेम का आयोजन करके कथित तौर पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया  है और दिल्ली से एक चीनी नागरिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो लोगों ने शिकायत दी थी कि वे गेमिंग रैकेट के शिकार हुए हैं और करीब ढाई लाख रुपये गंवा दिए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्तियों ने शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके द्वारा ऑनलाइन गेम वेबसाइट में दाव लगाने के बाद उनसे धोखाधड़ी की गई और उन्होंने क्रमशः 97000 और 164000 रुपये गंवा दिए। दोनों की शिकायत के आधार पर हैदराबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने तेलंगाना गेमिंग अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज किए।

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने चीनी नागरिक याह हाओ (दक्षिण पूर्व एशिया के लिए संचालन प्रमुख) और तीन निदेशकों - धीरज सरकार, अंकित कपूर और नीरज तुली को गिरफ्तार कर लिया।

अंजनी कुमार ने कहा कि जांच के दौरान जांचकर्ताओं द्वारा बैंक खातों (गुरुग्राम) में लगभग 30 करोड़ रुपये की राशि पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि दो खातों से करीब 1,100 करोड़ रुपये के लेन देन का अभी तक पता चला है जिसमें से अधिकतर 2020 के हैं।(भाषा से इनपुट)

टॅग्स :हैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना