लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: 13 साल की नाबालिग से पड़ोसी ने किया रेप, पुलिस दर्ज ने किया केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2020 16:20 IST

हैदराबाद के पंजागुट्टा में 30 साल के एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता जब काम के लिए बाहर जाते थे। उसी समय मौका पाकर वह इस घिनौनी हरकत को अंजाम देता था। 

Open in App
ठळक मुद्देहैराबाद में एक व्यक्ति ने नाबालिक के साथ बलात्कार किया।पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीर नाम के तौर पर की है।पीड़िता उम्र 13 साल की है।

तेलंगाना के हैदराबाद शहर में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। हैदराबाद के पंजागुट्टा  में 30 साल के एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता जब काम के लिए बाहर जाते थे। उसी समय मौका पाकर वह इस घिनौनी हरकत को अंजाम देता था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी की पहचान जहांगीर नाम के तौर पर की है। आरोपी नाबालिग लड़की को खाने की चीज का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता उम्र 13 साल की है। 

हैदराबाद पुलिस ने जानकारी दी कि पीड़िता के मां ने बुधवार (29 तारीख) को इस घटना की  शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि उनकी 13 साल की लड़की के साथ उनके पड़ोसी ने बलात्कार कर किया है। आरोपी ने लड़की के साथ पांच-छह बार रेप किया। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया  'पीड़िता का परिवार हैदराबाद के पंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के एम माक्ता इलाके में रहता है।  पीड़िता के माता-पिता काम के लिए घर से बाहर होते थे। उसी दौरान आरोपी व्यक्ति लड़की को लालच देकर बलात्कार करता था।'

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा  पोक्सो कानून की धारा 5 और 6 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के लिए जुटी हुई है। 

 

टॅग्स :हैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO