लाइव न्यूज़ :

10 साल पहले शादी, 2 बच्चे, पत्नी के चरित्र पर शक और पति ने पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया, बच्चों के साथ फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2025 18:05 IST

Hyderabad: पुलिस ने बताया कि अपनी मां को आग लगाते देख उनके दोनों बच्चे, एक लड़का (8) और एक लड़की (6)) घर से बाहर भागे तथा आरोपी अपने बेटे के साथ फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण आरोपी ने उसकी हत्या करने का फैसला किया।कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने से पहले उसने शराब भी पी रखी थी। बचाने के लिए पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

Hyderabad:हैदराबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण कथित तौर पर उसे जिंदा जलाकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना 23 दिसंबर को हुई। पेशे से निर्माण मजदूर आरोपी बोतल में पेट्रोल खरीदकर लाया था। जब उसकी पत्नी सो रही थी, तब उसने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। दंपति की शादी 10 साल पहले हुई थी और महिला घरेलू कामकाज करती थी। पुलिस ने बताया कि पत्नी के चरित्र पर संदेह होने के कारण आरोपी ने उसकी हत्या करने का फैसला किया।

कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने से पहले उसने शराब भी पी रखी थी। पुलिस ने बताया कि अपनी मां को आग लगाते देख उनके दोनों बच्चे, एक लड़का (8) और एक लड़की (6)) घर से बाहर भागे तथा आरोपी अपने बेटे के साथ फरार हो गया। उन्होंने बताया कि महिला और उसकी बेटी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर उसे बचाने के लिए पहुंचे और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में एक सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था और अलग-अलग स्थानों पर घूम रहा था लेकिन पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा