लाइव न्यूज़ :

बंगाल के मालदा में हैदराबाद जैसी वारदात! युवती का जला हुआ शव मिला, रेप की आशंका

By भाषा | Updated: December 5, 2019 15:56 IST

शव के पास एक जोड़ी चप्पल और कई माचिस मिलीं। यह घटना हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने और उसका जला हुआ शव मिलने की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देशव पर चोट के कई निशान हैं जिसे पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा संकेत मिला है कि बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और उसके बाद शव को जला दिया गया।

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में आम के एक बाग में बृहस्पतिवार को एक युवती का जला हुआ शव मिला। ऐसा संदेह है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत देवनाथ ने बताया कि शव बुरी तरह जला हुआ है जिससे युवती की पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शव को स्थानीय किसानों ने इंग्लिश बाजार पुलिस थानाक्षेत्र में आज सुबह देखा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि महिला की उम्र लगभग 20-22 साल की होगी।

उन्होंने बताया कि शव पर चोट के कई निशान हैं जिसे पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा संकेत मिला है कि बलात्कार के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और उसके बाद शव को जला दिया गया।

शव के पास एक जोड़ी चप्पल और कई माचिस मिलीं। यह घटना हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की बलात्कार के बाद हत्या किए जाने और उसका जला हुआ शव मिलने की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है।

बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश के संभल में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं, बृहस्पतिवार सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बलात्कार पीड़िता एक युवती को भी आरोपी समेत पांच लोगों द्वारा जला दिए जाने की घटना सामने आई है। 

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास