लाइव न्यूज़ :

बिहार के बक्सर में हैदराबाद से मिलती-जुलती खौफनाक वारदात, लड़की का रेप किया, गोली मारी और जला दिया

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 4, 2019 09:25 IST

जिस जगह पर इस हैवानियत को अंजाम दिया गया, वह इलाका बिहार की राजधानी पटना में करीब 100 किलोमीटर की दूरी है। पुलिस ने मंगलवार (3 दिसंबर) को बताया कि वारदात को सोमवार की रात अंजाम दिया गया। पुलिस को मंगलवार की सुबह सुनसान खेत से लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को मौके से एक खाली कारतूस मिला है। लड़की के सिर में गोली मारी गई थी। लाश धड़ तक बुरी तरह से जली हुई मिली है। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि लड़की नाबालिग थी या बालिग। धड़ तक लाश बुरी तरह जली होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

बिहार के बक्सर जिले के कुकुधा गांव में एक सुनसान खेत से एक लड़की की जली हुई लाश बरामद होने से हड़कंप मचा है। लाश की स्थिति और मौके से मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने शक जताया है कि लड़की का पहले रेप किया गया, फिर उसे गोली मारी गई और फिर जला दिया गया। पुलिस को मौके से एक खाली कारतूस मिला है। लड़की के सिर में गोली मारी गई थी। लाश धड़ तक बुरी तरह से जली हुई मिली है। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पाई है कि लड़की नाबालिग थी या बालिग। धड़ तक लाश बुरी तरह जली होने के कारण मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार कोशिश कर रही है कि मृतका की शिनाख्त हो जाए। 

जिस जगह पर इस हैवानियत को अंजाम दिया गया, वह इलाका बिहार की राजधानी पटना में करीब 100 किलोमीटर की दूरी है। पुलिस ने मंगलवार (3 दिसंबर) को बताया कि वारदात को सोमवार की रात अंजाम दिया गया। पुलिस को मंगलवार की सुबह सुनसान खेत से लड़की की जली हुई लाश बरामद हुई। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस इटाढ़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र से लड़की की लाश बरामद हुई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लोगों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बरामद कर लिया, जोकि कमर से ऊपर के हिस्से में जल चुकी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसी लगता है कि  जैसे लड़की की हत्या से पहले उसका रेप किया गया था। 

बता दें कि बिहार की यह घटना ऐसे वक्त सामने आई है जब हैदराबाद की पशु चिकित्सक की हाल में गैंगरेप के बाद हुई हत्या के बाद देशभर में उबाल है और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर देश अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शना नहीं चाहता है।

टॅग्स :रेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह