लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Jubilee Hill Shop: आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की!, हैदराबाद उत्पाद शुल्क विभाग ने किया भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 10:42 IST

Hyderabad Jubilee Hill Shop: हैदराबाद उत्पाद शुल्क विभाग ने व्हिस्की युक्त आइसक्रीम बेचने के लिए एक आइसक्रीम पार्लर को जब्त कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देHyderabad Jubilee Hill Shop: बच्चों को व्हिस्की-मिश्रित आइसक्रीम बेचते हुए पकड़ा गया। Hyderabad Jubilee Hill Shop: जुबली हिल्स क्षेत्र में सड़क 1 और 5 पर स्थित एरिको कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा।Hyderabad Jubilee Hill Shop: व्हिस्की युक्त आइसक्रीम के 23 टुकड़े जब्त किए, जिनका वजन कुल 11.5 किलोग्राम था।

Hyderabad Jubilee Hill Shop: तेलंगाना के हैदराबाद में आइसक्रीम में व्हिस्की मिलाकर बेचने वाले गिरोह का शुक्रवार को भंडाफोड़ हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मंच के जरिए मामले की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने आइसक्रीम की फैक्ट्री में छापेमारी की। एक अधिकारी ने बताया कि इस गिरोह में कथित रूप से शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आइसक्रीम में शराब मिलाकर बेचना अपराध है। तेलंगाना निषेध और उत्पाद शुल्क प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ग्राहकों को व्हिस्की युक्त जेलाटो आइसक्रीम बेचने के लिए जुबली हिल्स में एक आइसक्रीम पार्लर का भंडाफोड़ किया। तेलंगाना के हैदराबाद में खुलासा हुआ है। 

अधिकारियों ने जुबली हिल्स के रोड नंबर 1 पर स्थित 'एरिको कैफे' से 11.5 किलोग्राम अवैध उत्पाद जब्त किया। ऑपरेशन के प्रभारी अधिकारी उत्पाद शुल्क अधीक्षक प्रदीप राव ने कहा कि कैफे 'बैगल ब्रिगेड फूड्स एलएलपी' के प्रबंधन के तहत था, जो बैगेल, डोनट्स आदि तैयार करते हैं। हालांकि, हमने जेलाटो आइसक्रीम बेचते हुए पाया। जो व्हिस्की बेस था। डिश में शराब मिलाकर 'खाद्य पदार्थ' के रूप में बेचना उत्पाद शुल्क अधिनियम का उल्लंघन है।

हैदराबाद के जुबली हिल्स में आइसक्रीम पार्लर को बच्चों को व्हिस्की-मिश्रित आइसक्रीम बेचते हुए पकड़ा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को पुष्टि की कि हैदराबाद उत्पाद शुल्क विभाग ने व्हिस्की युक्त आइसक्रीम बेचने के लिए एक आइसक्रीम पार्लर को जब्त कर लिया और अवैध संचालन में शामिल व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

जुबली हिल्स में आइसक्रीम पार्लर पर छापा यह घटना तब सामने आई, जब उत्पाद शुल्क ने जुबली हिल्स क्षेत्र में सड़क 1 और 5 पर स्थित एरिको कैफे आइसक्रीम पार्लर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने व्हिस्की युक्त आइसक्रीम के 23 टुकड़े जब्त किए, जिनका वजन कुल 11.5 किलोग्राम था।

पार्लर के मालिक शरथ चंद्र रेड्डी कथित तौर पर प्रत्येक किलोग्राम आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिला रहा था। इसे ऊंचे दामों पर बेच रहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पार्लर ने कथित तौर पर प्रति किलो आइसक्रीम में 60 मिलीलीटर व्हिस्की मिलाया और अल्कोहल युक्त मिठाई को ऊंचे दामों पर बेचा।

ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले उत्पाद शुल्क अधीक्षक प्रदीप राव ने पुष्टि की कि बच्चों को शराब आधारित उत्पादों की बिक्री उत्पाद शुल्क अधिनियम की धारा 34 ए के तहत एक गंभीर अपराध है। राव ने कहा, "जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।" व्हिस्की युक्त आइसक्रीम तैयार करने वाले व्यक्तियों की पहचान दयाकर रेड्डी और शोभन के रूप में की गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPoliceतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली