लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: डेंटल क्लिनिक में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने चुराई 50 लाख की अंगूठी, पकड़े जाने के डर से रिंग को टॉयलेट में बहाया

By आजाद खान | Updated: July 3, 2023 14:13 IST

घटना के बाद पुलिस ने महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देडेंटल क्लिनिक में एक महिला की 50 लाख की अंगूठी चोरी हो गई थी। जांच में पुलिस ने रिंग को टॉयलेट की पाइपलाइन से अंगूठी को बाहर निकाला है। आरोप है कि क्लिनिक में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने पकड़े जाने के डर से इसे बहा दिया था।

हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में एक अजीब घटना घटी है जहां पर 50 लाख की हीरे की अंगूठी को टॉयलेट में बहा देने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब घटी है जब डेंटल और स्किन क्लिनिक में अपनी इलाज कराने आई एक महिला की अंगूठी क्लिनिक से गायब हो गई थी। 

क्लिनिक से अंगूठी के गायब होने के बाद मामले में पुलिस केस हुआ था जिसमें काफी छानबिन के बाद हीरे की अंगूठी मिली है। मामले में क्लिनिक में काम करने वाली एक महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। ऐसे में शक के आधार पर यह कहा जा रहा है कि महिला ने अंगूठी चुराई थी और डर के मारे उसे टॉयलेट में बहा दी थी। 

क्या है पूरा मामला

यह घटना हैदराबाद के पॉश इलाका जुबली हिल्स के एक डेंटल क्लिनिक में घटी है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र कुमार अग्रवाल नामक एक शख्स की बहू 27 जून को जांच के लिए उस क्लिनिक गई थी। ऐसे में चेकअप के दौरान महिला अपनी हीरे की अंगूठी को निकाल कर साइड के टेबल पर रख दी थी। चेकअप के बाद महिला अंगूठी को वहीं भूल कर अपनी घर चली गई थी और वहां जाकर उसे अंगूठी के बारे में याद आया तो वह क्लिनिक लौटी थी लेकिन उसे अंगूठी नहीं मिली थी। 

ऐसे में महिला के ससुर ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत की थी जिसकी पुलिस ने जांच भी की थी। ऐसे में जांच के दौरान क्लिनिक में काम करने वाली महिलाओं में से एक ने जांचकर्ताओं को बताया कि किसी ने उसके पर्स में टिशू पेपर में लपेटी हुई अंगूठी रख दी थी जिसे उसने उसे कमोड में बहा दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने प्लंबर की मदद से कमोड को जोड़ने वाली पाइपलाइन से उस अंगूठी को निकाल लिया है। 

शक के दायरे में है महिला कर्मचारी

ऐसे में अंगूठी मिलने के बाद पुलिस ने उस महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है और उससे आगे की पूछताछ कर रही है। मामले में यह दावा है कि अंगूठी को महिला कर्मचारी ने ही उठाई थी और जब इसकी जांच हुई तो वह घबरा गई थी और डर के मारे उसने अंगूठी को टॉयलेट में बहा दी थी।  

टॅग्स :क्राइमहैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास