लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद दिशा रेप-हत्याकांड: पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ने बताया कैसे हुआ सभी आरोपियों का एनकाउंटर

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 09:46 IST

Hyderabad Disha Rape-Murder Case: साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने मीडिया को जानकारी दी कि किस वक्त पुलिस ने एनकाउंटर किया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद रेप-हत्याकांड के सभी आरोपियों का तेलंगाना पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने मीडिया को जानकारी दी कि किस वक्त पुलिस ने एनकाउंटर किया।

हैदराबाद के दिशा-रेप हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया। साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने मीडिया को जानकारी दी कि किस वक्त पुलिस एनकाउंटर किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, वीसी सज्जनार ने कहा, ''आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलू आज तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर के चतनपल्ली में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।''

पुलिस कमिश्नर ने यह भी जानकारी दी कि वह पुलिस कार्रवाई स्थल पर पहुंच गए हैं और आगे के जानकारी दी जाएगी। 

वहीं, शमशाबाद के डीसीपी प्रकाश रेड्डी ने इस पुलिस कार्रवाई के बारे में कहा, ''आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया था, इसकी जांच के लिए साइबराबाद पुलिस उन्हें अपराध स्थल पर लाई थी। आरोपियों ने असलहा छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी मारे गए।''

जिस जगह पर आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर हुआ, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा होने से पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। 

बता दें कि 27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक टोल प्लाजा के पास एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया था। महिला पशु चिकित्सक की गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह एक पुलिया के नीचे से पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में आने के बाद से महिला के खिलाफ अपराधों को लेकर देशभर में जोरदार गुस्सा देखा जा रहा है।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा