लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद रेप-हत्याकांड: पुलिस कमिश्नर का रहा है एनकाउंटर का पुराना इतिहास, कहे जा रहे रियल सिंघम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 6, 2019 11:20 IST

हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड में सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का नेतृत्व कर रहे साइबराबाद के कमिश्वनर वीसी सज्जनर को सोशल मीडिया पर रियल सिंघम कहा जा रहा है।  

Open in App
ठळक मुद्देसाइबराबाद के कमिश्वनर वीसी सज्जनर को सोशल मीडिया पर रियल सिंघम कहा जा रहा है।  वीसी सज्जनर का एनकाउंटर को अंजाम देने का पुराना इतिहास रहा है।

हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड में सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का नेतृत्व कर रहे साइबराबाद के कमिश्वनर वीसी सज्जनर को सोशल मीडिया पर रियल सिंघम कहा जा रहा है।  

बता दें कि वीसी सज्जनर का एनकाउंटर को अंजाम देने का पुराना इतिहास रहा है। 11 साल पहले भी इसी से मिलता-जुलता पुलिस एनकाउंटर किया गया था। दरअसल 2008 में छात्राओं पर तेजाब से हमला करने वाले तीन आरोपियों को वारंगल में पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया था। उस वक्त वीसी सज्जनर वारंगल के पुलिस अधीक्षक थे।

वारंगल वाले मामले में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही दो छात्राओं के ऊपर तेजाब से हमला किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीनिवास नाम के आरोपी ने दोनों में से एक छात्रा के पास प्रेम प्रस्ताव रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया था। 25 वर्षीय श्रीनिवास के साथ मामले में 24 वर्षीय पी हरिकृष्ण और 22 साल का संजय भी आरोपी था, जिन्हें पुलिस एनकाउंटर मार गिराया गया था। 

शुक्रवार (6 दिसंबर) को भी इसी तरह के एनकाउंटर की खबर आई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस आरोपियों को वारदात वाली जगह पर साक्ष्यों को जुटाने के लिए लेकर गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। इसके लिए आरोपियों ने पुलिस की बंदूक छीनकर हमला किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी वहीं ढेर हो गए। 

बता दें कि वीसी सज्जनर माओवादियों के एनकाउंटर में शामिल रह चुके हैं। वह टीम का हिस्सा थे। करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने हैदराबाद में बतौर पुलिस कमिश्नर पदभार संभाला था।

फिलहाल पुलिस के इस एनकाउंटर पर पुलिस के प्रति लोगों की वाहवाही उमड़ रही है लेकिन मामले की मजिस्ट्रेट जांच के बाद और रहस्यों से पर्दा उठेगा।

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा