लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Crime News: अनार पर आया मन, 14 वर्षीय दलित लड़के को रस्सी से हाथ-पैर बांध कर पीटा, सरकारी स्कूल का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक के बेटे की करतूत!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2024 14:46 IST

Hyderabad Crime News: अनुसूचित जाति समुदाय से संबद्ध पीड़ित पेड़ से अनार तोड़ने के लिए उस व्यक्ति के घर की चारदीवारी फांद कर अंदर गया था। उनके मुताबिक, घर के मालिक ने लड़के को पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देरस्सी से उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी पिटाई की।घर का मालिक सरकारी स्कूल का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है। लड़का जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है।

Hyderabad Crime News: तेलंगाना के हैदराबाद जिले के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति ने 14 वर्षीय दलित लड़के की, उसके घर से अनार तोड़ने के आरोप में रस्सी से बांध कर पिटाई की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 22 जून को शाबाद मंडल के केसाराम गांव में हुई थी। अनुसूचित जाति समुदाय से संबद्ध पीड़ित पेड़ से अनार तोड़ने के लिए उस व्यक्ति के घर की चारदीवारी फांद कर अंदर गया था। उनके मुताबिक, घर के मालिक ने लड़के को पकड़ लिया।

कथित तौर पर रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध कर उसकी पिटाई की। घर का मालिक एक सरकारी स्कूल का सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक है। सोशल मीडिया पर इस कथित घटना की एक तस्वीर भी आई, जिसमें लड़का जमीन पर पड़ा हुआ नजर आ रहा है।

पीड़ित की मां द्वारा 24 जून को दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर घर के मालिक और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंची तो आरोपी और उसके बेटे ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। मामले में आगे की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहैदराबादPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली