लाइव न्यूज़ :

दुकान से बीड़ी लाने में देर, गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे पर तारपीन का तेल डाल जिंदा जलाया...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2021 19:17 IST

तेलंगाना के हैदराबाद में बाप ने अपने बेटे को मार डाला। तारपीन का तेल डाला और माचिस से अपनी बीड़ी जलाने के बाद उसी तीली से बच्चे को आग लगा दी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चे को 17 जनवरी की रात को जिंदा जलाया गया। आरोपी पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर भी नाराज था।गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे को कथित रूप से जिंदा जला दिया।

हैदराबादः पिता ने अपने पुत्र को जिंदा जलाकर मार डाला। कसूर इतना था कि दुकान से बीड़ी लाने में देर हो गई। निर्दयी बाप ने मासूम की जान ले ली।

दुकान से बीड़ी लाने में हुई देर से गुस्साए पिता ने अपने 10 साल के बेटे को कथित रूप से जिंदा जला दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बच्चे को 17 जनवरी की रात को जिंदा जलाया गया। आरोपी पिता बच्चे की पढ़ाई को लेकर भी नाराज था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 90 प्रतिशत जली अवस्था में बच्चे को नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शराबी पिता ने अपने घर में कथित रूप से बच्चे पर तारपीन का तेल डाला और माचिस से अपनी बीड़ी जलाने के बाद उसी तीली से बच्चे को आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बेटे को खिलाकर खुद भी खाया जहर, मां की मौत

 हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना क्षेत्र में कथित रूप से पति से विवाद से क्षुब्ध एक महिला ने बुधवार दोपहर अपने चार साल के बेटे को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। पुलिस ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी और नाजुक हालत में उसके बेटे का इलाज चल रहा है।

ललपुरा थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दुर्गविजय सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर सहुरापुर गांव में महिला सोनी (30) ने अपने चार साल के बेटे शनि को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी (सोनी की) मौत हो गयी और उसके बेटे शनि का गंभीर हालत में अभी इलाज चल रहा है।

उन्होंने मृत महिला के पिता मर्री निषाद के हवाले से बताया कि सात माह पूर्व पति से विवाद की वजह से सोनी का ससुर उसे मायके छोड़ गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। पुलिस के अनुसार छह माह पूर्व उसने मायके में ही बेटी को जन्म दिया था, तब भी ससुराल पक्ष से कोई नहीं आया। संभवतः इसी से नाराज होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। एसएचओ ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली