लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: न्‍यूज एंकर ने पांचवें फ्लोर से कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी हैरान करने वाली बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 2, 2018 09:04 IST

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक टीवी एंकर राधिका रेड्डी कई महीनों से डिप्रेशन की शिकार थी। डिप्रेशन में आकर ही उसने आत्महत्या की। 

Open in App

हैदराबाद, 2 अप्रैल: हैदराबाद में एक न्‍यूज चैनल की एंकर ने आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार  रात की है। न्यूज एंकर का नाम  राधिका रेड्डी है। 1 अप्रैल की रात इन्होंने अपने फ्लैट की पांचवें फ्लोर से कूदकर खुदकुशी कर ली। राधिका रेड्डी की उम्र 36 साल की है। 

जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एंकर राधिका रेड्डी के बैग से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें साफ-साफ लिखा है, 'मेरा दिमाग ही मेरा दुश्‍मन है'। 

डिप्रेशन की शिकार थी एंकर

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक टीवी एंकर राधिका रेड्डी कई महीनों से डिप्रेशन की शिकार थी। डिप्रेशन में आकर ही उसने आत्महत्या की है। 

ऑफिस से घर आते ही की सुसाइड

कुक्कटपल्ली पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक श्री मजीद ने न्यूज एजेंसी  एएनआई को बताया कि राधिका रेड्डी ने ऑफिस से घर लौटने के थोड़ी देर बाद आत्‍महत्‍या की है। पुलिस ने बताया कि वह ऑफिस से घर लौटने के बाद राधिक अपने घर की टेरिस पर गई और वहां से कूद गई।

कुछ महीने पहले हुआ था तलाक

जांच में पता चला कि राधिका के सिर पर कई चोटें आईं और उसकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, राधिका का 14 साल का एक बेटा भी है जो अपने नाना-नानी के साथ रहता है। राधिका छह महीने पहले ही तलाक हुआ था। 

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह