लाइव न्यूज़ :

हैदराबादः चलती ट्रेन के शौचालय में 20 वर्षीय सहयात्री ने नाबालिग लड़की से किया रेप, परिवार के साथ यात्रा कर रही थी पीड़िता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 16:18 IST

Hyderabad: पुलिस के अनुसार, जब वह शौचालय गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

Open in App
ठळक मुद्दे शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।चलती ट्रेन से कूद गई जिसने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश की थी।मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 

Hyderabad:तेलंगाना में चलती ट्रेन के शौचालय में सहयात्री द्वारा नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यह घटना तीन अप्रैल की सुबह की है, जब 20 वर्षीय आरोपी ने ट्रेन के शौचालय में लड़की के साथ बलात्कार किया। उस समय पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रही थी। पुलिस के अनुसार, जब वह शौचालय गई तो आरोपी ने उसका पीछा किया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

जीआरपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिकंदराबाद रेलवे पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जब जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा गया कि क्या आरोपी को हिरासत में लिया गया है तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

एक अन्य घटना में, 22 मार्च को 23 वर्षीय महिला उस समय घायल हो गई जब वह एक व्यक्ति से बचने के लिए चलती ट्रेन से कूद गई जिसने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार करने की कोशिश की थी। जब यह घटना घटी, तब वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से मेडचल जाने वाली एमएमटीएस (मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम) ट्रेन के महिला कोच में अकेले यात्रा कर रही थीं। मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीतेलंगानाRailway Policeहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा